Current Date

चंदौली के कर्मनाशा नदी किनारे मिला किशोर का शव: क्षेत्र में सनसनी, दो दिनों से किशोर था लापता

|
Published on: 18 May 2026, 4:29 am IST
Subscribe
ads

चंदौली— जिले के चकिया कोतवाली क्षेत्र के मंगरौर नदी के पास कर्मनाशा नदी किनारे सोमवार सुबह एक 14 वर्षीय किशोर का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान बिहार राज्य के कैमूर जनपद अंतर्गत चांद थाना क्षेत्र निवासी रामप्रवेश मौर्य के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही चकिया पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह गांव के कुछ लोग शौच के लिए कर्मनाशा नदी की ओर गए थे. इसी दौरान नदी किनारे एक किशोर का शव पड़ा दिखाई दिया. शव देखते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया. लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी.
परिजनों के अनुसार मृतक रामप्रवेश मौर्य पिछले दो दिनों से घर से लापता था. परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे. बताया गया कि उसे आखिरी बार मंगरौर स्थित हनुमान मंदिर के आसपास देखा गया था. इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया था. सोमवार सुबह अचानक शव मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया.
पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा. प्रथम दृष्टिक नदी में डूबने से मौत की बात कही जा रही है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.
घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं. परिजनों को सूचना दिया जा चुका है. सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है.

अगला लेख

Chandauli Crime: ADG के तबादले के बाद फिर चर्चा में मुगलसराय का जुआकांड, क्या जांच में निर्दोष पाए जाने पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को मिलेगी दोबारा जिम्मेदारी?

Chandauli Crime: ADG के तबादले के बाद फिर चर्चा में मुगलसराय का जुआकांड, क्या जांच में निर्दोष पाए जाने पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को मिलेगी दोबारा जिम्मेदारी?

Chandauli News: CEIR पोर्टल से चंदौली पुलिस की बड़ी सफलता: 111 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, 35.20 लाख रुपये के मोबाइल मिले वापस, चेहरों पर लौटी मुस्कान

Chandauli News: CEIR पोर्टल से चंदौली पुलिस की बड़ी सफलता: 111 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, 35.20 लाख रुपये के मोबाइल मिले वापस, चेहरों पर लौटी मुस्कान

Chandauli News: बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही 46.72 लीटर अवैध शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Chandauli News: बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही 46.72 लीटर अवैध शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Varanasi News: वाराणसी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मची भगदड़; 3 हिरासत में, कई वाहन बरामद, बड़ा सवाल सिगरा,जैतपुरा, मुकीमगंज  और नरोत्तमपुर के कथित जुए के अड्डे पर कब होगी कार्रवाई?

Varanasi News: वाराणसी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मची भगदड़; 3 हिरासत में, कई वाहन बरामद, बड़ा सवाल सिगरा,जैतपुरा, मुकीमगंज  और नरोत्तमपुर के कथित जुए के अड्डे पर कब होगी कार्रवाई?

Chandauli News: चंदौली में यातायात पुलिस के नाक के नीचे दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, नारियल से लदा टेंपो पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे

Chandauli News: चंदौली में यातायात पुलिस के नाक के नीचे दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, नारियल से लदा टेंपो पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे
error: Content is protected !!