Current Date

बलुआ पुल से गंगा में कूदे रामप्रसाद का तीसरे दिन मिला शव, प्रेमिका के नाम सुसाइड नोट लिख कर की आत्महत्या, चिकन लेने की बात कह कर निकला था घर से…

|
Published on: 17 May 2026, 9:57 am IST
Subscribe
ads

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र में गंगा पुल से छलांग लगाने वाले युवक का शव तीसरे दिन रविवार को महुअरकला गांव के पास गंगा किनारे उतराया मिला। शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र स्थित उदयपुर गांव निवासी 25 वर्षीय रामप्रसाद राजभर पुत्र जुलाब राजभर के रूप में हुई है। वह पेशे से ट्रक मैकेनिक था। परिजनों ने युवक की पहचान उसके पहने हुए नीले रंग की शर्ट और पैंट से की। शुक्रवार रात एक राम प्रसाद बलुआ पक्का पुल पर अपनी बाइक खड़ी कर जेब से पर्स निकालकर बाइक पर रख दिया और फिर गंगा में छलांग लगा दी। पीछे से आ रहे राहगीरों ने घटना देख तुरंत बलुआ पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने निजी गोताखोरों के साथ देर रात तक नाव से गंगा में तलाश कराई, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चल सका। रविवार को महुअरकला गांव के पास गंगा किनारे शव उतराता मिला, जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव बाहर निकलवाकर पंचनामा की कार्रवाई की।
बताया जा रहा है कि पुलिस को युवक की बाइक पर एक पर्स और उसमें रखा एक पत्र भी मिला है, जिसमें एक लड़की के नाम का जिक्र है। हालांकि थाने पहुंचे परिजनों ने इस संबंध में किसी जानकारी से इनकार किया। परिजनों का कहना है कि युवक घर से चिकन लेने की बात कहकर निकला था और तीन दिनों से परिवार खुद उसकी तलाश कर रहा था।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

अगला लेख

Chandauli Crime: ADG के तबादले के बाद फिर चर्चा में मुगलसराय का जुआकांड, क्या जांच में निर्दोष पाए जाने पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को मिलेगी दोबारा जिम्मेदारी?

Chandauli Crime: ADG के तबादले के बाद फिर चर्चा में मुगलसराय का जुआकांड, क्या जांच में निर्दोष पाए जाने पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को मिलेगी दोबारा जिम्मेदारी?

Chandauli News: CEIR पोर्टल से चंदौली पुलिस की बड़ी सफलता: 111 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, 35.20 लाख रुपये के मोबाइल मिले वापस, चेहरों पर लौटी मुस्कान

Chandauli News: CEIR पोर्टल से चंदौली पुलिस की बड़ी सफलता: 111 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, 35.20 लाख रुपये के मोबाइल मिले वापस, चेहरों पर लौटी मुस्कान

Chandauli News: बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही 46.72 लीटर अवैध शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Chandauli News: बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही 46.72 लीटर अवैध शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Varanasi News: वाराणसी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मची भगदड़; 3 हिरासत में, कई वाहन बरामद, बड़ा सवाल सिगरा,जैतपुरा, मुकीमगंज  और नरोत्तमपुर के कथित जुए के अड्डे पर कब होगी कार्रवाई?

Varanasi News: वाराणसी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मची भगदड़; 3 हिरासत में, कई वाहन बरामद, बड़ा सवाल सिगरा,जैतपुरा, मुकीमगंज  और नरोत्तमपुर के कथित जुए के अड्डे पर कब होगी कार्रवाई?

Chandauli News: चंदौली में यातायात पुलिस के नाक के नीचे दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, नारियल से लदा टेंपो पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे

Chandauli News: चंदौली में यातायात पुलिस के नाक के नीचे दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, नारियल से लदा टेंपो पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे
error: Content is protected !!