Current Date

चंदौली का 50 हजार का इनामी बदमाश लखनऊ से गिरफ्तार: पारिवारिक विवाद में की थी ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग, आशुतोष पर लूट और धोखाधड़ी के मामले में भी हैं दर्ज

|
Published on: 14 May 2026, 5:27 am IST
Subscribe
ads

चंदौली— स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) उत्तर प्रदेश ने चंदौली जिले के 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त आशुतोष सिंह को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। एसटीएफ ने उसे आशियाना थाना क्षेत्र स्थित एलडीए कॉलोनी से दबोचा है। गिरफ्तार आशुतोष सिंह पुत्र स्वर्गीय वशिष्ठ सिंह फेसुड़ा थाना सैयदराजा (चंदौली) का रहने वाला है।‌ एसटीएफ के अनुसार आरोपी मां गायत्री स्वीट्स एवं नमकीन के पास मौजूद था, तभी घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में आशुतोष सिंह ने बताया कि जून 2025 में परिवार की संपत्ति की पैमाइश के दौरान उसका अपने रिश्तेदार शैलेंद्र कुमार सिंह से विवाद हो गया था। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर उसने अपने साथी गोलू उर्फ राजीव सिंह के साथ मिलकर शैलेंद्र को दौड़ाया और दहशत फैलाने के लिए कई राउंड हवाई फायरिंग की थी। घटना के बाद सैयदराजा थाने में मुकदमा दर्ज हुआ और वह फरार होकर लखनऊ में छिपकर रहने लगा। एसटीएफ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सैयदराजा थाने में दर्ज मुकदमे में 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तार अभियुक्त को आगे की कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आशुतोष सिंह पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2018 में उसके खिलाफ लूट और धोखाधड़ी समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। अब पुलिस उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य गतिविधियों की भी जांच कर रही है।

अगला लेख

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद
error: Content is protected !!