Current Date

डीडीयू-ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन में युवक के सिर में मारी गोली, फिर शव नीचे फेंककर फरार हुए हमलावर.सकलडीहा के पास ट्रेन धीमी होने पर बाहर कूद गए हत्यारे- पढ़े सनसनी फैला देने वाली खबर

|
Published on: 10 May 2026, 4:54 am IST
Subscribe
ads

चंदौली। रविवार की सुबह-सुबह धीमी रफ्तार से आगे बढ़ती डीडीयू-ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन और अचानक मची चीख-पुकार… कुछ ही पलों में एक कोच का माहौल खौफ में बदल गया। ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों को पहले तेज बहस जैसी आवाज सुनाई दी, फिर अचानक गोली चलने की आवाज से पूरा ट्रेन का डिब्बा दहल उठा। इससे पहले कि यात्री कुछ समझ पाते, एक युवक लहूलुहान होकर सीट के पास गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावरों ने ट्रेन में सफर कर रहे एक युवक के सिर में बेहद करीब से गोली मारी। वारदात के बाद बदमाशों ने किसी को संभलने का मौका नहीं दिया और युवक के शव को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। घटना के बाद डिब्बे में अफरा-तफरी मच गई। यात्री अपनी सीट छोड़कर इधर-उधर भागने लगे, जबकि कुछ लोग डर के कारण चुपचाप बैठे रहे। वारदात को अंजाम देने वाले दो संदिग्ध युवकों के पास पिट्ठू बैग थे। सकलडीहा के पास ट्रेन की रफ्तार धीमी होते ही दोनों अंधेरे का फायदा उठाकर नीचे कूद गए और मौके से फरार हो गए। यात्रियों ने तुरंत रेलवे और पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
सूचना पर अलीनगर, चंदौली और सकलडीहा थाने की पुलिस के साथ जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। रेलवे ट्रैक के किनारे युवक का शव बरामद किया गया। पुलिस ने आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन देर रात तक हमलावरों का कोई सुराग नहीं लग सका। जीआरपी डीडीयू ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस और जीआरपी ने ट्रेन में मौजूद यात्रियों से पूछताछ किया है, और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, लूट या कोई और वजह है। हालांकि रविवार सुबह 10:15 बजे तक मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। तारीघाट पैसेंजर एक्सप्रेस डीडीयू जंक्शन से गाजीपुर के दिलदारनगर रेलवे स्टेशन तक जाती है। चलती ट्रेन में हुई इस सनसनीखेज हत्या ने जिले में सनसनी फैला दी है।

दो सीओ, तीन थानों की फोर्स और जीआरपी कर रही जांच —

सीओ कसलडीहा कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय से दिलदारनगर जा रही ताड़ी घाट पैसेंजर ट्रेन में सफर कर रहे अन्य यात्रियों से पूछताछ में सामने आया है कि हत्या कांड को अंजाम देने वाले दो युवक पिट्टू बैग टांग कर डीडीयू जंक्शन से ट्रेन में चढ़े थें। जिन्होंने एक व्यक्ति कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। घटना के बाद दोनों ने ट्रेन से  उसे नीचे फेंक दिया। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव के पास हुई है।  वहीं ताजपुर गांव के पास गाड़ी स्लो होने पर दोनों हत्यारे ट्रेन धीमी होने पर कूद कर फरार हो गए। घटना की जांच में सीओ सकलडीहा कृष्ण मुरारी शर्मा, सीओ पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर अरुण सिंह सहित तीन थानो की फोर्स और जीआरपी लगी है।

अगला लेख

Chandauli Crime: ADG के तबादले के बाद फिर चर्चा में मुगलसराय का जुआकांड, क्या जांच में निर्दोष पाए जाने पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को मिलेगी दोबारा जिम्मेदारी?

Chandauli Crime: ADG के तबादले के बाद फिर चर्चा में मुगलसराय का जुआकांड, क्या जांच में निर्दोष पाए जाने पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को मिलेगी दोबारा जिम्मेदारी?

Chandauli News: CEIR पोर्टल से चंदौली पुलिस की बड़ी सफलता: 111 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, 35.20 लाख रुपये के मोबाइल मिले वापस, चेहरों पर लौटी मुस्कान

Chandauli News: CEIR पोर्टल से चंदौली पुलिस की बड़ी सफलता: 111 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, 35.20 लाख रुपये के मोबाइल मिले वापस, चेहरों पर लौटी मुस्कान

Chandauli News: बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही 46.72 लीटर अवैध शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Chandauli News: बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही 46.72 लीटर अवैध शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Varanasi News: वाराणसी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मची भगदड़; 3 हिरासत में, कई वाहन बरामद, बड़ा सवाल सिगरा,जैतपुरा, मुकीमगंज  और नरोत्तमपुर के कथित जुए के अड्डे पर कब होगी कार्रवाई?

Varanasi News: वाराणसी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मची भगदड़; 3 हिरासत में, कई वाहन बरामद, बड़ा सवाल सिगरा,जैतपुरा, मुकीमगंज  और नरोत्तमपुर के कथित जुए के अड्डे पर कब होगी कार्रवाई?

Chandauli News: चंदौली में यातायात पुलिस के नाक के नीचे दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, नारियल से लदा टेंपो पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे

Chandauli News: चंदौली में यातायात पुलिस के नाक के नीचे दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, नारियल से लदा टेंपो पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे
error: Content is protected !!