चंदौली— मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मवई रिंग रोड पर मंगलवार देर शाम एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान झारखंड निवासी रामू (40) पुत्र रूपेश चांदील के रूप में हुई. मृतक मवई गांव के संगम भट्ठा पर रहकर मजदूरी का काम करता था. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया.
जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे रामू ईट भट्टा पर काम खत्म कर किराना की दुकान से सामान लेकर भट्टे पर लौट रहा था. मवई गांव के समीप रिंग रोड के पास वाराणसी से तरफ से आ रही एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. इससे घटनास्थल पर ही मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई. मुग़लसराय थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग निकला. प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है.









