Current Date

Chandauli News : चंदौली के एकौनी गांव में मिले अधजला युवक के शव की हुई पहचना, शरीर पर जख़्म के बाद लाश जलाने की कोशिश, मौके पर पहुंचे थे एसपी चंदौली

|
Published on: 23 April 2026, 6:14 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली—अलीनगर थाना क्षेत्र के एकौनी गांव में बृहस्पतिवार सुबह बाउंड्री के अंदर मिले अज्ञात युवक के शव की पहचान हो गई है, हालांकि इसपर रात 11:30 बजे तक चंदौली पुलिस की ओर से कोई स्पष्टीकरण नहीं आया था. गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को एकौनी गांव के एक अहाते के भीतर युवक का अधजला शव मिला था. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. बाद में मृतक की पहचान बुगल बिंद पुत्र मुन्नीलाल बिंद निवासी झिकटिया, थाना बंदया, जिला औरंगाबाद बिहार के रूप में हुई. मृतक एकौनी गांव में पप्पू सिंह के मकान में किराए के कमरे में अपने पिता के साथ रहता था और दोनों मजदूरी कर जीवनयापन करते थे. स्थानीय लोगों के अनुसार, पिता-पुत्र दोनों शराब के आदी थें. घटना के बाद से मृतक का पिता भी लापता है. जिससे मामले ने और गंभीर रूप ले लिया है. आप को बता दें कि युवक की अधजली लाश मिलने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल मौके पर पहुंचे थें. एसपी आकाश पटेल ने इस मामले की जांच के लिए पुलिस की दो टीमों गढ़ित किया है. पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और एक टीम को मृतक के गृह जनपद औरंगाबाद (बिहार) भेजा गया है. प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मामला आत्महत्या का है या फिर किसी साजिश के तहत हत्या की गई है. बुगल के शरीर पर कई जगहों पर चोट के निशान थें. माना जा रहा है कि उसे मारने के बाद हत्यारों लाश को फूंकने की कोशिश की थी. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आसपास की शराब की दुकानों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.

अगला लेख

Chandauli News: बलुआ के मथेला में दर्दनाक हादसा, नहर में डूबे सगे भाई-बहन, परिजनों में मचा कोहराम

Chandauli News: बलुआ के मथेला में दर्दनाक हादसा, नहर में डूबे सगे भाई-बहन, परिजनों में मचा कोहराम

Chandauli Crime: टायर फटा तो घेरा, मदद के बहाने 10 हजार झपटे! महीनेभर बाद सदर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा, हाईवे पर ट्रक चालकों की सुरक्षा सवालों में

Chandauli Crime: टायर फटा तो घेरा, मदद के बहाने 10 हजार झपटे! महीनेभर बाद सदर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा, हाईवे पर ट्रक चालकों की सुरक्षा सवालों में

Chandauli Crime: मुट्ठून यादव के बाद रोमी पाल हत्याकांड में नया मोड़: अभिषेक सिंह उर्फ पहलवान पर उद्घोषणा की कार्रवाई, तीन आरोपी बाहर लेकिन नौ महीने बाद भी शूटर बेनकाब नहीं,पढ़ें P7 न्यूज़ की रिपोर्ट..

Chamdauli News: चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर घायल, सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

Chamdauli News: चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर घायल, सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे
error: Content is protected !!