Current Date

Chandauli News: चंदौली के एकौनी गांव युवक का जला हुआ शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

|
Published on: 23 April 2026, 3:33 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—अलीनगर थाना क्षेत्र के एकौनी गांव के पानी टंकी पास बाउंड्री में एक अज्ञात युवक का जला हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, जिसमें अज्ञात हमलावरों ने युवक की हत्या कर उसके शव को जलाकर सुनसान स्थान पर फेंक दिया. फिलहाल पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी हुई है. आस पास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए जा रहे हैं ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके. गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने पानी टंकी के बाउंड्री में एक जला हुआ शव पड़ा देखा. शव की स्थिति देखकर लोगों के होश उड़ गए और तुरंत जफरपुर चौकी को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही अलीनगर थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी सहित पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. मृतक युवक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है. शव का अधिकांश हिस्सा बुरी तरह जला हुआ है हालांकि चेहरे का कुछ भाग सुरक्षित है जिससे पहचान की कोशिश की जा रही है. प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कहीं और की गई और बाद में साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को यहां लाकर ज्वलनशील पदार्थ से जलाकर फेंक दिया गया. सीओ अरुण सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों के साथ-साथ अन्य जनपदों में भी फोटो भेजी गई है. साथ ही गुमशुदगी के मामलों का मिलान किया जा रहा है ताकि मृतक की पहचान हो सके. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व मृतक की पहचान होने पर ही तय हो पाएगा कि युवक की मौत हादसा है या हत्या.

अगला लेख

Chandauli News: बलुआ के मथेला में दर्दनाक हादसा, नहर में डूबे सगे भाई-बहन, परिजनों में मचा कोहराम

Chandauli News: बलुआ के मथेला में दर्दनाक हादसा, नहर में डूबे सगे भाई-बहन, परिजनों में मचा कोहराम

Chandauli Crime: टायर फटा तो घेरा, मदद के बहाने 10 हजार झपटे! महीनेभर बाद सदर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा, हाईवे पर ट्रक चालकों की सुरक्षा सवालों में

Chandauli Crime: टायर फटा तो घेरा, मदद के बहाने 10 हजार झपटे! महीनेभर बाद सदर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा, हाईवे पर ट्रक चालकों की सुरक्षा सवालों में

Chandauli Crime: मुट्ठून यादव के बाद रोमी पाल हत्याकांड में नया मोड़: अभिषेक सिंह उर्फ पहलवान पर उद्घोषणा की कार्रवाई, तीन आरोपी बाहर लेकिन नौ महीने बाद भी शूटर बेनकाब नहीं,पढ़ें P7 न्यूज़ की रिपोर्ट..

Chamdauli News: चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर घायल, सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

Chamdauli News: चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर घायल, सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल; वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: गौ-तस्करों पर चंदौली पुलिस का शिकंजा: 25 हजार का इनामी फ़रार अमन यादव बलुआ पुलिस के हत्थे चढ़ा

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे

Chandauli News: अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम के हत्थे चढ़े दो शातिर गौ-तस्कर, सोने के चेन खोजने निकले थे और पुलिस के हाथ लगे
error: Content is protected !!