Current Date

चंदौली के फत्तेपुर खुर्द गांव के समीप डीसीएम -बुलेट की आमने-सामने टक्कर, बुलेट सवार पूर्व सैनिक की मौत, चालक सहित डीसीएम को पुलिस ने पकड़ा

|
Published on: 19 April 2026, 5:40 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—जिले के शहाबगंज थाना क्षेत्र के फत्तेपुर खुर्द के पास रविवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में बुलेट सवार पूर्व सैनिक की मौत हो गई. डीसीएम ट्रक और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में बुलेट बाइक के परखच्चे उड़ गए. गंभीर रूप से घायल बुलेट सवार ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया.

जानकारी के अनुसार, डीसीएम ट्रक ब्रेड लादकर चंदौली से शहाबगंज होते हुए चकिया की ओर जा रहा था. जैसे ही वाहन चकिया चंदौली मार्ग पर फत्तेपुर खुर्द गांव के समीप पहुंचा, सामने से आ रही बुलेट बाइक से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई. लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भेजवाया, जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया.
मृतक की पहचान राजेश यादव (45) निवासी महमदपुर, कैथवलिया, सदर कोतवाली,जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह सेना से सेवानिवृत्त थे और वर्तमान में नौगढ़ क्षेत्र में रिलायंस कंपनी में निजी सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत थे. रविवार सुबह वह ड्यूटी समाप्त कर अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया.
थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. साथ ही दुर्घटना में शामिल डीसीएम ट्रक और उसके चालक को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

अगला लेख

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli News: व्यास नगर में चलती ट्रेन से फ़िर iPhone झपटमारी, RPF ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार, दो दिन पहले P7 न्यूज़ ने चलाई थी खबर—रेलवे सुरक्षा पर उठे सवालों के बीच ताबड़तोड़ कार्रवाई

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी
error: Content is protected !!