Current Date

Chandauli Crime: खुशबू किन्नर के घर बम विस्फोट कांड में आया नया मोड़: ढाई महिने बाद जमानत पर छूटे विकास सिंह ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल, तत्कालीन थानाध्यक्ष पर लगाया फर्जी मुकदमें फंसा कर जेल भेजने का आरोप

|
Published on: 14 April 2026, 6:48 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली। जनपद के चर्चित खुशबू किन्नर के घर हुए बम विस्फोट कांड में एक बार फिर नया मोड़ आ गया है। इस मामले में पुलिस द्वारा आरोपी बनाकर जेल भेजे गए विकास सिंह को जमानत मिल गई है। करीब ढाई महीने तक जेल में रहने के बाद बाहर आए विकास ने मीडिया से बातचीत में तत्कालीन बलुआ थानाध्यक्ष अतुल प्रजापति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विकास सिंह का कहना है कि उसे इस मामले में गलत तरीके से फंसाया गया। उसने दावा किया कि घटना के वास्तविक आरोपियों—धीरेंद्र सिंह, अंकित सहित अन्य की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है, जिससे जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं। विकास ने कहा कि वह अपनी बेगुनाही अदालत में साबित करेगा। इस प्रकरण को लेकर पहले ही प्रदेश स्तर पर हलचल मच चुकी थी। विकास की मां ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई थी, जिसके बाद मामले का संज्ञान लेते हुए जौनपुर पुलिस की एक टीम गठित कर जांच सौंपी गई थी। फिलहाल यह टीम पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी ने इस मामले में तत्कालीन थानाध्यक्ष अतुल प्रजापति को निलंबित करने और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के भी आदेश दिया था। हालांकि, विकास सिंह का आरोप है कि अब तक घटना के वक्त बलुआ थाना प्रभारी रहे अतुल प्रजापति के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इस मामले में लगातार बदलते घटनाक्रम के बीच अब सभी की नजरें जांच रिपोर्ट और न्यायिक प्रक्रिया पर टिकी हैं।

विकास सिंह का वक्तव्य —
अगला लेख

Chandauli News: अलीनगर पुलिस ने 25 हजार के इनामी तस्कर किया गिरफ्तार, 80 लीटर अवैध कोडीन कफ सिरप बरामद

Chandauli News: अलीनगर पुलिस ने 25 हजार के इनामी तस्कर किया गिरफ्तार, 80 लीटर अवैध कोडीन कफ सिरप बरामद

वाराणसी: बीएचयू ट्रॉमा सेंटर से बाइक चोरी, लंका थाने में एफआईआर दर्ज; पुलिस जांच में जुटी

वाराणसी: बीएचयू ट्रॉमा सेंटर से बाइक चोरी, लंका थाने में एफआईआर दर्ज; पुलिस जांच में जुटी

Varanasi News: वाराणसी में जुआ संचालन पर पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, नदेसर चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Varanasi News: वाराणसी में जुआ संचालन पर पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, नदेसर चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Chandauli Crime: ADG के तबादले के बाद फिर चर्चा में मुगलसराय का जुआकांड, क्या जांच में निर्दोष पाए जाने पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को मिलेगी दोबारा जिम्मेदारी?

Chandauli Crime: ADG के तबादले के बाद फिर चर्चा में मुगलसराय का जुआकांड, क्या जांच में निर्दोष पाए जाने पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को मिलेगी दोबारा जिम्मेदारी?

Chandauli News: CEIR पोर्टल से चंदौली पुलिस की बड़ी सफलता: 111 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, 35.20 लाख रुपये के मोबाइल मिले वापस, चेहरों पर लौटी मुस्कान

Chandauli News: CEIR पोर्टल से चंदौली पुलिस की बड़ी सफलता: 111 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, 35.20 लाख रुपये के मोबाइल मिले वापस, चेहरों पर लौटी मुस्कान

Chandauli News: बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही 46.72 लीटर अवैध शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Chandauli News: बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही 46.72 लीटर अवैध शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार
error: Content is protected !!