Current Date

Chandauli News: चंदौली पुलिस की साख पर फिर सवाल: पशु तस्करी में वांछित सिपाही सत्येंद्र यादव गिरफ्तार, आरोपी का भाई भी जा चुका है जेल

|
Published on: 13 April 2026, 8:48 am IST
Subscribe
ads

चंदौली— जिले में पुलिस महकमे की छवि एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है. पशु तस्करी के मामले में वांछित चल रहे एक सिपाही सत्येंद्र यादव (26) की गिरफ्तारी के बाद विभागीय कार्यप्रणाली पर चर्चा तेज हो गई है.
जानकारी के अनुसार, आरोपी सिपाही सत्येंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उस पर पशु तस्करी में संलिप्त होने का आरोप है और वह काफी समय से मामले में वांछित चल रहा था. चंदौली सदर कोतवाली पुलिस और इलिया पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी सिपाही को पलई बाजार थाना सम्मनपुर जनपद अंबेडकर नगर से गिरफ्तार कर लिया है.
बताया जा रहा है कि सत्येंद्र यादव और उसका भाई धर्मेंद्र यादव दोनों ही उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात हैं. इससे पहले धर्मेंद्र यादव भी सैयदराजा थाना क्षेत्र से जुड़े एक मामले में जेल जा चुका है.
मुताबिक, सत्येंद्र यादव पर आरोप लगने के बाद उसकी पोस्टिंग चकरघट्टा थाने में कर दी गई थी, लेकिन वहां तैनाती के बाद से वह लगातार गैरहाजिर चल रहा था. गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने अग्रिम जमानत (एंटीसिपेटरी बेल) भी ले रखी थी.
हालांकि, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. इस पूरे मामले ने एक बार फिर पुलिस विभाग की कार्यशैली और आंतरिक निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

अगला लेख

Chandauli News: अलीनगर पुलिस ने 25 हजार के इनामी तस्कर किया गिरफ्तार, 80 लीटर अवैध कोडीन कफ सिरप बरामद

Chandauli News: अलीनगर पुलिस ने 25 हजार के इनामी तस्कर किया गिरफ्तार, 80 लीटर अवैध कोडीन कफ सिरप बरामद

वाराणसी: बीएचयू ट्रॉमा सेंटर से बाइक चोरी, लंका थाने में एफआईआर दर्ज; पुलिस जांच में जुटी

वाराणसी: बीएचयू ट्रॉमा सेंटर से बाइक चोरी, लंका थाने में एफआईआर दर्ज; पुलिस जांच में जुटी

Varanasi News: वाराणसी में जुआ संचालन पर पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, नदेसर चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Varanasi News: वाराणसी में जुआ संचालन पर पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, नदेसर चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Chandauli Crime: ADG के तबादले के बाद फिर चर्चा में मुगलसराय का जुआकांड, क्या जांच में निर्दोष पाए जाने पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को मिलेगी दोबारा जिम्मेदारी?

Chandauli Crime: ADG के तबादले के बाद फिर चर्चा में मुगलसराय का जुआकांड, क्या जांच में निर्दोष पाए जाने पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को मिलेगी दोबारा जिम्मेदारी?

Chandauli News: CEIR पोर्टल से चंदौली पुलिस की बड़ी सफलता: 111 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, 35.20 लाख रुपये के मोबाइल मिले वापस, चेहरों पर लौटी मुस्कान

Chandauli News: CEIR पोर्टल से चंदौली पुलिस की बड़ी सफलता: 111 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, 35.20 लाख रुपये के मोबाइल मिले वापस, चेहरों पर लौटी मुस्कान

Chandauli News: बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही 46.72 लीटर अवैध शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Chandauli News: बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही 46.72 लीटर अवैध शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार
error: Content is protected !!