Current Date

Chandauli News: गर्लफ्रेंड को iPhone और लग्जरी शौक पूरे करने के लिए छात्र बने लुटेरे, चंदौली पुलिस ने खोला 1.34 लाख की लूट का राज P-7 न्यूज पर पढ़े पूरी खबर

|
Published on: 27 May 2026, 8:01 am IST
Subscribe
ads

चंदौली। मुगलसराय थाना क्षेत्र के पड़ाव-भोजपुर मार्ग पर हुई 1.34 लाख की लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि पढ़ाई करने वाले इन युवकों ने महंगे शौक, ब्रांडेड लाइफस्टाइल और गर्लफ्रेंड को महंगा मोबाइल गिफ्ट करने की चाहत में लूट की पूरी साजिश रची थी। आरोपियों की बातचीत और पूछताछ में यह बात सामने आई कि वे जल्दी पैसा कमाकर लग्जरी जिंदगी जीना चाहते थे। इनमें से एक आरोपी अपनी गर्लफ्रेंड को iPhone 17 Pro Max देने की तैयारी में था, जिसके लिए उसने दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार 21 मई को वाराणसी निवासी एक मुनीब दुकानदारों से वसूली कर वापस लौट रहा था। तभी ग्राम चौरहट के पास दो बाइकों पर सवार बदमाशों ने उसे धक्का देकर गिरा दिया और रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में करीब ₹1.34 लाख मौजूद थे। घटना के बाद पुलिस ने करीब 25 किलोमीटर इलाके के 70 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और सर्विलांस व साइबर सेल की मदद से आरोपियों तक पहुंची। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आर्यन श्रीवास्तव, शिवांग पाण्डेय, मोहम्मद तारिक अंसारी और देव सरकार उर्फ दयाल के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से ₹60 हजार नकद, दो मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन और लूटा गया बैग बरामद किया है।
पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपियों को मुनीब की पूरी गतिविधियों की जानकारी एक अंदरूनी सूत्र से मिल रही थी, जो खुद वसूली का काम करता था। उसी ने बताया था कि हर गुरुवार को बड़ी रकम लेकर मुनीब पड़ाव इलाके में आता-जाता है। इसके बाद युवकों ने कई दिनों तक रेकी कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी दोबारा किसी अन्य व्यक्ति को निशाना बनाने की फिराक में निकले थे, तभी ओपी गार्डेन के सामने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया गया। मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

अगला लेख

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद
error: Content is protected !!