Current Date

गोधना मोड़ पर सराफा कारोबारी को गोली मारकर फरार हुए बदमाश: मौके पर पहुंची पुलिस, बाइक सवार तीन हमलावरों ने दुकान के समीप की फायरिंग, घायल जिला अस्पताल में भर्ती

|
Published on: 28 May 2026, 3:18 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के गोधना मोड़ पर गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक सराफा कारोबारी को गोली मार दी. वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और हमलावर मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, गोधना मोड़ पर सुजीत बिंद की आभूषण की दुकान है। वह पास के मनोहरपुर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक से पहुंचे तीन बदमाश अचानक दुकान के पास पहुंचे और फायरिंग कर दी. सुजीत दुकान बंद करके घर जा रहे थे. गोली सुजीत बिंद के बाएं हाथ में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़े. घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना मिलते ही अलीनगर पुलिस और क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया. घायल को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
वारदात की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। गोली मारने के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है.

अगला लेख

Chandauli News: मुगलसराय-चकिया मार्ग पर भीषण हादसा, ऑटो में टेलर ने मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, ग्राम प्रधान समेत चार गंभीर

Chandauli News: मुगलसराय-चकिया मार्ग पर भीषण हादसा, ऑटो में टेलर ने मारी जोरदार टक्कर; एक की मौत, ग्राम प्रधान समेत चार गंभीर

Chandauli News: मुग़लसराय की सड़क पर दौड़ रही थी ‘पटाखा बुलेट’! तेज धमाके और आग देख सहमे लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

Chandauli News: मुग़लसराय की सड़क पर दौड़ रही थी ‘पटाखा बुलेट’! तेज धमाके और आग देख सहमे लोग, पुलिस ने की कार्रवाई

Chandauli News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत; हादसे के बाद चालक फरार

Chandauli News: ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत; हादसे के बाद चालक फरार

Chandauli News: चंदौली में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार, 16 राज्यों तक फैला नेटवर्क

Chandauli News: चंदौली में साइबर ठगी के म्यूल अकाउंट नेटवर्क का बड़ा खुलासा, दो गिरफ्तार, 16 राज्यों तक फैला नेटवर्क

Chandauli News: अलीनगर के कोरी गांव में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Chandauli News: अलीनगर के कोरी गांव में 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Chandauli News: मुगलसराय के महाबलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: मुगलसराय के महाबलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
error: Content is protected !!