Current Date

प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक को जिंदा जलाने के प्रयास का आरोप, हालत गंभीर: चोलापुर के युवक के साथ राजातालाब में हुई घटना

|
Published on: 30 May 2026, 9:17 am IST
Subscribe
ads

वाराणसी— राजातालाब थाना क्षेत्र में एक युवक के गंभीर रूप से झुलसने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवक को बुलाकर उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाने का प्रयास किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। झुलसा युवक चोलापुर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव का निवासी है। घटना राजातालाब थाना क्षेत्र में हुई। गंभीर रूप से झुलसे युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। परिजनों का आरोप है कि घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का विवाद है। उनका कहना है कि युवक को योजनाबद्ध तरीके से बुलाया गया और उसके बाद उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी गई। परिजनों ने इसे हत्या के प्रयास का मामला बताते हुए आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।
पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। युवक और परिजनों के बयान के साथ उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना को लेकर यह भी चर्चा है कि युवक ने खुद‌ के ऊपर पेट्रोल डाल कर आग लगा लिया, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है। फिलहाल पुलिस प्रेम प्रसंग सहित अन्य संभावित कारणों को भी जांच के दायरे में रखकर पड़ताल कर रही है।

अगला लेख

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद
error: Content is protected !!