Current Date

Chandauli News: मुगलसराय पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 लाख की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, सब्जी के झोले में छिपाकर बाराबंकी से लाई जा रही थी खेप, पड़ाव चौराहे से धराए- P-7 न्यूज पर पढ़े पूरी खबर

|
Published on: 12 April 2026, 8:36 am IST
Subscribe
ads

चंदौली— मुगलसराय पुलिस ने 400 ग्राम हेरोइन के साथ दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है.
पुलिस के अनुसार, यह खेप बाराबंकी से वाराणसी के रास्ते ले जाई जा रही थी, जिसे सब्जी के झोले में छिपाकर रखा गया था। मुखबिर की सूचना पर थाना मुगलसराय पुलिस टीम ने पड़ाव चौराहे के पास घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान झोले में सब्जियों के नीचे छिपाकर रखी गई हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार तस्करों की पहचान गंगाराम वर्मा और नीरज वर्मा, निवासी ग्राम नेउला थाना मसौली, जनपद बाराबंकी के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह एक अज्ञात व्यक्ति के कहने पर यह खेप लेकर आए थे और इसे पड़ाव क्षेत्र में किसी अन्य व्यक्ति को सौंपना था। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी जलीलपुर अजय कुमार और मनोज कुमार तिवारी सहित अन्य कर्मी शामिल रहे.

आरोपी पर पहले से दर्ज हैं गंभीर मुकदमें —

पुलिस के मुताबिक, गंगाराम वर्मा के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं. इस संबंध में थाना मुगलसराय में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

अगला लेख

Chandauli News: अलीनगर पुलिस ने 25 हजार के इनामी तस्कर किया गिरफ्तार, 80 लीटर अवैध कोडीन कफ सिरप बरामद

Chandauli News: अलीनगर पुलिस ने 25 हजार के इनामी तस्कर किया गिरफ्तार, 80 लीटर अवैध कोडीन कफ सिरप बरामद

वाराणसी: बीएचयू ट्रॉमा सेंटर से बाइक चोरी, लंका थाने में एफआईआर दर्ज; पुलिस जांच में जुटी

वाराणसी: बीएचयू ट्रॉमा सेंटर से बाइक चोरी, लंका थाने में एफआईआर दर्ज; पुलिस जांच में जुटी

Varanasi News: वाराणसी में जुआ संचालन पर पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, नदेसर चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Varanasi News: वाराणसी में जुआ संचालन पर पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, नदेसर चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Chandauli Crime: ADG के तबादले के बाद फिर चर्चा में मुगलसराय का जुआकांड, क्या जांच में निर्दोष पाए जाने पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को मिलेगी दोबारा जिम्मेदारी?

Chandauli Crime: ADG के तबादले के बाद फिर चर्चा में मुगलसराय का जुआकांड, क्या जांच में निर्दोष पाए जाने पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को मिलेगी दोबारा जिम्मेदारी?

Chandauli News: CEIR पोर्टल से चंदौली पुलिस की बड़ी सफलता: 111 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, 35.20 लाख रुपये के मोबाइल मिले वापस, चेहरों पर लौटी मुस्कान

Chandauli News: CEIR पोर्टल से चंदौली पुलिस की बड़ी सफलता: 111 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, 35.20 लाख रुपये के मोबाइल मिले वापस, चेहरों पर लौटी मुस्कान

Chandauli News: बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही 46.72 लीटर अवैध शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Chandauli News: बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही 46.72 लीटर अवैध शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार
error: Content is protected !!