Current Date

चंदौली के डॉ.अभिमन्यु पांडेय का लंदन के हाउस ऑफ पार्लियामेंट में हुआ सम्मान: अंतरराष्ट्रीय होलिस्टिक कॉन्फ्रेंस में 150 चुनिंदा विशेषज्ञों के बीच दिया संबोधन, ऑटो-इम्यून रोगों पर शोध प्रस्तुति को मिली सराहना

|
Published on: 12 April 2026, 8:03 am IST
Subscribe
ads

Jai tiwari —

चंदौली—जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) क्षेत्र के अलीनगर आलूमिल निवासी होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अभिमन्यु पांडेय को लंदन स्थित हाउस ऑफ पार्लियामेंट में आयोजित अंतरराष्ट्रीय होलिस्टिक कॉन्फ्रेंस में सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम में दुनिया भर से चयनित करीब 150 विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया था, जिनमें डॉ. पांडेय को भी अपने विचार रखने का अवसर मिला.
डॉ. पांडेय ने अपने संबोधन में होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से असाध्य रोगों के उपचार पर प्रकाश डाला. साथ ही भारत में तेजी से हो रहे विकास, विशेषकर होम्योपैथी के क्षेत्र में हो रही प्रगति को अंतरराष्ट्रीय मंच पर साझा किया। कार्यक्रम में ऑटो-इम्यून बीमारियों पर उनकी शोध आधारित केस प्रेजेंटेशन को विशेष सराहना मिली. इस उपलब्धि पर उन्हें ब्रिटिश सांसद लॉर्ड कृष्ण रावल और शिवानी राजा द्वारा सम्मानित किया गया.

पहले भी मिल चुके हैं कई राष्ट्रीय सम्मान —

डॉ. पांडेय को इससे पूर्व भी केंद्रीय मंत्रियों और विभिन्न राज्यों के राज्यपालों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने मरीजों और शुभचिंतकों को दिया, जिनके विश्वास से उन्हें निरंतर प्रेरणा मिलती रही.
उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान भी होम्योपैथिक उपचार के माध्यम से लोगों की सेवा की, जिसके लिए उनकी सराहना की गई थी.
डॉ. पांडेय को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलने की खबर से चंदौली जनपद में खुशी की लहर है और उनके परिचितों व क्षेत्रवासियों ने गर्व व्यक्त किया है.

अगला लेख

Chandauli News: अलीनगर पुलिस ने 25 हजार के इनामी तस्कर किया गिरफ्तार, 80 लीटर अवैध कोडीन कफ सिरप बरामद

Chandauli News: अलीनगर पुलिस ने 25 हजार के इनामी तस्कर किया गिरफ्तार, 80 लीटर अवैध कोडीन कफ सिरप बरामद

वाराणसी: बीएचयू ट्रॉमा सेंटर से बाइक चोरी, लंका थाने में एफआईआर दर्ज; पुलिस जांच में जुटी

वाराणसी: बीएचयू ट्रॉमा सेंटर से बाइक चोरी, लंका थाने में एफआईआर दर्ज; पुलिस जांच में जुटी

Varanasi News: वाराणसी में जुआ संचालन पर पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, नदेसर चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Varanasi News: वाराणसी में जुआ संचालन पर पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, नदेसर चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Chandauli Crime: ADG के तबादले के बाद फिर चर्चा में मुगलसराय का जुआकांड, क्या जांच में निर्दोष पाए जाने पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को मिलेगी दोबारा जिम्मेदारी?

Chandauli Crime: ADG के तबादले के बाद फिर चर्चा में मुगलसराय का जुआकांड, क्या जांच में निर्दोष पाए जाने पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को मिलेगी दोबारा जिम्मेदारी?

Chandauli News: CEIR पोर्टल से चंदौली पुलिस की बड़ी सफलता: 111 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, 35.20 लाख रुपये के मोबाइल मिले वापस, चेहरों पर लौटी मुस्कान

Chandauli News: CEIR पोर्टल से चंदौली पुलिस की बड़ी सफलता: 111 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, 35.20 लाख रुपये के मोबाइल मिले वापस, चेहरों पर लौटी मुस्कान

Chandauli News: बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही 46.72 लीटर अवैध शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Chandauli News: बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही 46.72 लीटर अवैध शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार
error: Content is protected !!