Current Date

चंदौली में ननदोई की मोहब्बत में पति का मर्डर…गला घोंटकर मारा, फांसी पर लटकाकर बता दी ‘आत्महत्या’

|
Published on: 8 April 2026, 8:57 am IST
Subscribe
ads

चंदौली- जिले के बबुरी इलाके में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहाँ अवैध संबंध में बाधा बन रहे पति की रस्सी से गला घोंटकर हत्या करने वाली महिला व उसके ननदोई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. वारदात 28 फरवरी देर रात की बताई गई. हत्या में प्रयुक्त रस्सी को पुलिस से बरामद कर लिया है. हत्यारिन पत्नी और ननदोई को पुलिस हिरासत में लेकर जेल भेज दिया.

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में मृतक की पत्नी राम दुलारी ने बताया गया कि 28 फरवरी को उसके ननदोई रामजनम से मोबाइल पर बातचीत हुई थी. जिसके बाद रात्रि में उसके बडउर खुरहुजा घर आया. रात्रि में भोजन (बाटी-चोखा) के दौरान मृतक एवं रामजनम के बीच विवाद हुआ, जो बाद में शांत हो गया. रात्रि करीब 12 बजे रामजनम पुनः घर आया, जहां दोनों के बीच अवैध संबंध बने. इसी दौरान मृतक द्वारा दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में देख लेने पर विवाद हुआ, जिसमें रामजनम द्वारा मृतक का गला दबाया गया. तत्पश्चात राम दुलारी एवं रामजनम ने मिलकर रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी तथा साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को फांसी पर लटका कर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया.

सुबह राम दुलारी द्वारा रोने-चिल्लाने का नौंटकी कर घटना को आत्महत्या दशनि का प्रयास किया गया तथा पड़ोसियों द्वारा, दरवाजा खोलकर शव को नीचे उतारा गया. पूछताछ में यह भी प्रकाश में आया कि आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित रूप से एक अन्य व्यक्ति (रविन्द्र यादव) को झूठा फंसाने की योजना बनाई गई थी, जिससे आर्थिक लाभ प्राप्त किया जा सके. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

अगला लेख

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli News: व्यास नगर में चलती ट्रेन से फ़िर iPhone झपटमारी, RPF ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार, दो दिन पहले P7 न्यूज़ ने चलाई थी खबर—रेलवे सुरक्षा पर उठे सवालों के बीच ताबड़तोड़ कार्रवाई

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी
error: Content is protected !!