Current Date

28 साल के अंतर्राज्यीयगौ-तस्कर भगवान पर दो जिलों में घोषित था 75 हजार का इनाम: इलिया पुलिस ने दबोचा, तमंचा, कारतूस, मोबाइल और कैश बरामद

|
Published on: 8 April 2026, 6:59 am IST
Subscribe
ads

चन्दौली। जिले के इलिया थाने की पुलिस ने अंतर्राज्यीय गौ-तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी दो जनपदों में कुल 75 हजार रुपये का इनामिया है। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान के तहत इलिया थाना प्रभारी चन्दन कुमार राय ने अपनी टीम के साथ मंगलवार रात 2:28 बजे बनरसिया माइनर तिराहा (ग्राम बेन के पास) से आरोपी भगवान यादव 28 वर्ष निवासी निरंजनपुर थाना चैनपुर (बिहार) को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त पर थाना नौगढ़ (चन्दौली) से 50 हजार रुपये और थाना रायपुर (सोनभद्र) से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी तमंचा .315 बोर, एक कारतूस, एक मिस कारतूस, 450 रुपये नकद और एक एंड्रॉयड मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सोनभद्र के घोरावल क्षेत्र से गोवंश खरीदकर बिहार ले जाकर बेचता था और सुरक्षा के लिए अवैध तमंचा साथ रखता था। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ चन्दौली और सोनभद्र के विभिन्न थानों में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में कुल 9 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं इलिया थाने में आर्म्स एक्ट की धाराओं में नया मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी सहित उपनिरीक्षक और कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।

अगला लेख

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli News: व्यास नगर में चलती ट्रेन से फ़िर iPhone झपटमारी, RPF ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार, दो दिन पहले P7 न्यूज़ ने चलाई थी खबर—रेलवे सुरक्षा पर उठे सवालों के बीच ताबड़तोड़ कार्रवाई

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी
error: Content is protected !!