Current Date

Chandauli News: सगे भाइयों ने मिलकर रची थी लूट की साजिश, व्यापारी से लूटकांड का मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने किया खुलासा

|
Published on: 6 April 2026, 8:17 am IST
Subscribe
ads

चन्दौली। मुगलसराय रिंग रोड पर पिकअप चालक से हुई लूट की घटना का मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस वारदात में बाहरी बदमाश नहीं, बल्कि चालक का ही सगा भाई और उसके साथी शामिल निकले। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकदी, मोबाइल, सोने का लॉकेट और घटना में प्रयुक्त तलवार बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 1 अप्रैल की रात कुरहना अंडरपास के पास रिंग रोड पर सर्विस लेन में पिकअप चालक रोहित पटेल ने वाहन बहाने से रुकवा दिया। इसी दौरान मोटरसाइकिल से पहुंचे उसके भाई विपिन कुमार सिंह, आकाश सिंह और विशाल पटेल ने वादी रविन्द्र कुमार को तलवार दिखाकर मारपीट की और करीब 45 हजार रुपये व मोबाइल फोन लूट लिया।
पूछताछ में सामने आया कि रोहित पटेल ने ही पहले अपने भाई को फोन कर जानकारी दी थी कि वह गोरखपुर से लौट रहा है और उसके पास बिक्री के पैसे हैं। इसी सूचना पर पूरी साजिश रची गई। वारदात को असली दिखाने के लिए आरोपियों ने रोहित के साथ भी मारपीट कर उसका मोबाइल और लॉकेट छीनने का नाटक किया।
घटना के अगले दिन सभी आरोपी इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी स्थित नाचघर मैदान में लूट के पैसे बांटने के लिए इकट्ठा हुए थे, तभी पुलिस ने दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 23 हजार रुपये नगद, दो मोबाइल फोन, एक सोने का लॉकेट और तलवार बरामद हुई।
प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

अगला लेख

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli News: व्यास नगर में चलती ट्रेन से फ़िर iPhone झपटमारी, RPF ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार, दो दिन पहले P7 न्यूज़ ने चलाई थी खबर—रेलवे सुरक्षा पर उठे सवालों के बीच ताबड़तोड़ कार्रवाई

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी
error: Content is protected !!