Current Date

Chandauli News: मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने शातिर गैंग का किया खुलासा: हाईवे पर खड़े ट्रकों को बनाते थे निशाना, लग्जरी कारों से पहले करते थे रेकी. रात के सन्नाटे में पाइप डाल उड़ाते थे डीजल

|
Published on: 5 April 2026, 12:56 pm IST
Subscribe
ads

चन्दौली— रात का सन्नाटा, सुनसान हाईवे और किनारे खड़े भारी वाहन—इन्हीं हालातों को मौका बनाकर एक शातिर गैंग डीजल चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। बाहर से सब कुछ सामान्य दिखता था, लेकिन अंधेरे के बीच चल रही इस चोरी की कहानी अब पुलिस जांच में सामने आई है.

बीते 8 फरवरी को मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के छमिया रिंग रोड के पास खड़ी तीन ट्रेलर वाहनों से 43 टीना रिफाइंड और करीब 100 लीटर से ज्यादा डीजल को चुराने का मामला प्रकाश में आया था. मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी थी. रविवार को कोतवाली पुलिस ने गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से हाईवे किनारे खड़े ट्रकों से डीजल उड़ाने का काम कर रहे थे. पुलिस के मुताबिक, ये लोग पहले स्विफ्ट डिजायर और क्रेटा जैसी गाड़ियों से इलाके में घूमकर रेकी करते थे. जहां भी ट्रक या मालवाहक वाहन लंबे समय तक खड़े दिखते, वहीं अगली वारदात की जमीन तैयार हो जाती.

रात गहराने पर आरोपी चुपचाप मौके पर पहुंचते, पाइप के जरिए टैंकों से डीजल निकालते और गैलनों में भरकर फरार हो जाते. पूछताछ में सामने आया कि चोरी किए गए डीजल को बाद में फुटकर में बेच दिया जाता था, जिससे जल्दी नकदी हासिल हो सके.
पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि यह गिरोह सिर्फ चन्दौली तक सीमित नहीं था, बल्कि वाराणसी, गाजीपुर और बलिया जैसे जिलों में भी इसी तरीके से वारदातों को अंजाम दे चुका है. लगातार हो रही इन घटनाओं से ट्रक चालकों में भी असुरक्षा का माहौल था.
फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है. जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में लगी हैं कि इस गैंग का दायरा कितना बड़ा है और किन-किन इलाकों में इन्होंने वारदात को अंजाम दिया है.

अगला लेख

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli News: व्यास नगर में चलती ट्रेन से फ़िर iPhone झपटमारी, RPF ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार, दो दिन पहले P7 न्यूज़ ने चलाई थी खबर—रेलवे सुरक्षा पर उठे सवालों के बीच ताबड़तोड़ कार्रवाई

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी
error: Content is protected !!