Current Date

Chandauli News : चंदौली में बड़ी कार्रवाई: लापरवाही और सूचना छिपाने पर मुगलसराय प्रभारी निरीक्षक निलंबित, एसपी ने दिए सख्त संदेश

|
Published on: 4 April 2026, 3:38 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली। जनपद में पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने मुगलसराय थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई कर्तव्य में लापरवाही, सूचना देने में देरी और मामलों के निस्तारण में ढिलाई बरतने के आरोप में की गई है।
पुलिस अधीक्षक के अनुसार, 2 अप्रैल 2026 को थाना मुगलसराय क्षेत्र में शराब की दुकान बंद होने के बाद भी अवैध बिक्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। आरोप है कि इस मामले में प्रभारी निरीक्षक द्वारा समय रहते कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिससे विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े हुए।
इसी दिन देर रात क्षेत्र में एक लूट की घटना भी सामने आई, लेकिन इस गंभीर मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को समय से नहीं दी गई। अगले दिन तक सूचना न पहुंचने और घटना के खुलासे में भी सुस्ती बरतने को गंभीर लापरवाही माना गया।
इन दोनों मामलों को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से प्रभारी निरीक्षक को निलंबित कर दिया और पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं।
एसपी आकाश पटेल ने स्पष्ट किया कि जनपद में किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी थानाध्यक्षों को पहले ही निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी महत्वपूर्ण घटना की सूचना तुरंत उच्चाधिकारियों को दी जाए और जनता की शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इसके बावजूद निर्देशों की अनदेखी सामने आने पर यह सख्त कदम उठाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने साफ किया कि आगे भी यदि किसी स्तर पर ढिलाई या कर्तव्यहीनता पाई जाती है तो इसी तरह कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है और इसे अनुशासन एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

अगला लेख

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli News: व्यास नगर में चलती ट्रेन से फ़िर iPhone झपटमारी, RPF ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार, दो दिन पहले P7 न्यूज़ ने चलाई थी खबर—रेलवे सुरक्षा पर उठे सवालों के बीच ताबड़तोड़ कार्रवाई

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी
error: Content is protected !!