Current Date

Chandauli News: आग से झुलसी महिला की निजी अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत: चार दिन पहले पत्नी को देखने पहुंचे में पति हार्ट अटैक से हुईं थी मौत

|
Published on: 3 April 2026, 5:57 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली— जिले के बलुआ इलाके के टांडा गांव स्थित काली मंदिर में पूजा के दौरान झुलसी 48 वर्षीय किरन पाण्डेय की वाराणसी निजी अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार की भोर मौत हो गई, जबकि चार दिन पहले वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती पत्नी को देखने पहुंचे 51 वर्षीय पति वीरेंद्र पांडेय की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है. घटना के बाद परिजनों एवं ग्रामीणों में कोहराम मचा है. क्षेत्र के टांडा गांव निवासी 51 वर्षीय वीरेंद्र पाण्डेय कोलकाता में प्राइवेट नौकरी करते थे. जहां परिवार सहित रहते थे. वह चैत्र नवरात्रि में परिवार सहित घर पर पूजापाठ करने आए हुए थे.

इस दौरान बीते 24 मार्च को वीरेंद्र पांडेय की 48 वर्षीय पत्नी किरन पांडेय गांव के ही काली मंदिर में पूजा करने पहुंची थी. वही पूजा करने के दौरान दीपक की लौ महिला की साड़ी पकड़ ली, इससे बुरी तरह झुलस गई. गंभीर रुप से झुलसी महिला को परिजन वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराए. बीते 31 मार्च मंगलवार को ट्रामा सेंटर में पत्नी को देखने पहुंचे पति वीरेन्द्र पाण्डेय की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी. इसके बाद झुलसी महिला को परिजन निजी अस्पताल में उपचार करा रहे थे. वही वीरेंद्र पांडेय की मौत से परिजन अभी उबर भी नहीं पाए थे कि शुक्रवार की भोर किरन देवी की मौत हो गई. घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया. इस क्रम में पुरे गांव में मातम छाया हुआ है। ग्रामीणों कहना है कि पति-पत्नी को कोलकाता से मौत खिंच लाई थी.

अगला लेख

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे

Chandauli News: इलिया पुलिस ने भैंस चोरी मामले में फरार चल रहे शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Chandauli News: इलिया पुलिस ने भैंस चोरी मामले में फरार चल रहे शातिर चोर को किया गिरफ्तार

Chandauli News : मुगलसराय कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े दो अंतर्जनपदीय शातिर चोर, चोरी के 8 मोबाइल और चांदी की चेन बरामद

Chandauli News : मुगलसराय कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़े दो अंतर्जनपदीय शातिर चोर, चोरी के 8 मोबाइल और चांदी की चेन बरामद

Chandauli Crime—चंदौली में प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल सड़क पर गिरी, बेटे ने लहराकर दी धमकी; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chandauli Crime—चंदौली में प्रधान की लाइसेंसी पिस्टल सड़क पर गिरी, बेटे ने लहराकर दी धमकी; वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chandauli Crime: चंदौली में पति ने इंस्टाग्राम चलाने से मना किया तो खफा पत्नी ने पंखे से लटक कर दी जान

Chandauli Crime: चंदौली में पति ने इंस्टाग्राम चलाने से मना किया तो खफा पत्नी ने पंखे से लटक कर दी जान

Chandauli News: डीडीयू रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन से 13.33 लाख रुपये के साथ दो संदिग्ध पकड़े

Chandauli News: डीडीयू रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन से 13.33 लाख रुपये के साथ दो संदिग्ध पकड़े
error: Content is protected !!