Current Date

सिगरा के चर्चित पॉपुलर बाटी-चोखा की दुकान में देर रात बवाल: भाई बहन को बेरहमी से पीटा, गले से सोने की चेन नोचने का आरोप

|
Published on: 31 March 2026, 2:01 pm IST
Subscribe
ads

वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में देर रात एक होटल में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। मामला ‘पॉपुलर बाटी-चोखा’ की दुकान का है, जहां 29 मार्च की रात करीब 10:40 बजे विवाद इतना बढ़ गया कि पूरा माहौल हिंसक हो गया। मुस्कान पाण्डेय और उसका भाई मयंक दुकान पर खाना खाने पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर होटल स्टाफ से उनकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामूली विवाद ने उग्र रूप ले लिया। आरोप है कि पॉपुलर बाटी-चोखा रेस्टोरेंट के मालिक ने अपने कर्मचारियों के साथ मिलकर मुस्कान और मयंक की बेरहमी से पिटाई कर दी‌।
पीड़ित पक्ष के मुताबिक आरोपियों ने दुकान में रखी कुर्सियां, मेज और अन्य सामान से उनके ऊपर हमला किया। इस दौरान रेस्टोरेंट के स्टाफ ने मयंक के गले से सोने की चेन भी नोंच लिया। वहीं रेस्टोरेंट संचालक बृजेश कुमार वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मारपीट में उन्हें काफी आर्थिक क्षति हुई है। सिगरा थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पॉपुलर बाटी चोखा रेस्टोरेंट में ग्राहंकों के साथ अक्सर होती है गुंडई

सिगरा स्थित पॉपुलर बाटी चोखा रेस्टोरेंट में यह पहली घटना नहीं है जिसमें ग्राहक के साथ मार पिटाई की गई हो, इससे पहले भी कई बार रेस्टोरेंट में ग्राहकों के साथ मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। शिकायत के बावजूद भी मनबढ़ रेस्टोरेंट मालिक और कर्मचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है। पीड़िता मुस्कान और उसके भाई मयंक ने बताया कि वह रेस्टोरेंट में बाटी चोखा खाने गए थें। इस दौरान स्वाद को लेकर शुरू हुए विवाद में रेस्टोरेंट मालिक और उनके कर्मचारियों ने मिलकर बेरहमी से उनकी पिटाई कर दी।

अगला लेख

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli News: व्यास नगर में चलती ट्रेन से फ़िर iPhone झपटमारी, RPF ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार, दो दिन पहले P7 न्यूज़ ने चलाई थी खबर—रेलवे सुरक्षा पर उठे सवालों के बीच ताबड़तोड़ कार्रवाई

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी
error: Content is protected !!