Current Date

रोहनिया में गो तस्करी की मुखबिरी के शक में किशोर को पीट- पीट कर उतारा मौत के घाट: अस्पताल में लाश छोड़कर फरार हुए आरोपी, परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

|
Published on: 29 March 2026, 9:00 am IST
Subscribe

वाराणसी—रोहनिया थाना क्षेत्र के पंडितपुर गांव में 16 वर्षीय किशोर की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि गो तस्करी की मुखबिरी करने के शक में आरोपियों ने युवक को घर से उठाया और बेरहमी से पिटाई कर मौत के घाट उतार दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी अस्पताल में किशोर की लाश छोड़ कर फरार हो गए। पंडितपुर निवासी सोनू अली 16 वर्ष को शनिवार रात घमहापुर निवासी बबलू पटेल अपने 8-10 साथियों के साथ घर से यह कहकर ले गया कि उसे मोबाइल चोरी करने पर भदवर चौकी ले जाया जा रहे है। सोनू की मां शहाना भी पीछे-पीछे गईं, लेकिन आरोप है कि युवक को चौकी ले जाने के बजाय अंडरपास के पास पंडितपुर पेट्रोल पंप की ओर ले जाकर लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा गया।
मां शहाना के अनुसार, जब बेटे की हालत गंभीर हो गई तो आरोपी उसे भदवर पुलिस चौकी लेकर पहुंचे और मोबाइल चोरी का आरोप लगाने लगे। वहां से पुलिस ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिसिरपुर भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि अस्पताल पहुंचते ही सभी आरोपी फरार हो गए। मृतक के चाचा अख्तर ने बताया कि बबलू पटेल को शक था कि सोनू ने उसकी कथित गो तस्करी की सूचना पुलिस को दी थी, इसी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि जब सोनू को घर से उठाकर ले जाया जा रहा था, तब पुलिस को सूचना दी गई थी, लेकिन उस समय पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इतना ही नहीं, भदवर चौकी पर भी सोनू की हालत नाजुक होने के बावजूद पुलिस ने आरोपियों को जाने दिया। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में मोबाइल चोरी के शक में युवक को पकड़ा गया था और दोनों पक्षों में सुलह की बात सामने आई थी, लेकिन बाद में युवक की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

अगला लेख

सिगरा के चर्चित पॉपुलर बाटी-चोखा की दुकान में देर रात बवाल: भाई बहन को बेरहमी से पीटा, गले से सोने की चेन नोचने का आरोप

सिगरा के चर्चित पॉपुलर बाटी-चोखा की दुकान में देर रात बवाल: भाई बहन को बेरहमी से पीटा, गले से सोने की चेन नोचने का आरोप

फर्जी आर्मी अफसर बनकर चंदौली जिले के कैली गांव के धर्मेंद्र ने फैलाया था जाल: वाराणसी में एसटीएफ ने दबोचा. P-7 न्यूज़ पर पढ़े क्या है पुरा मामला…

फर्जी आर्मी अफसर बनकर चंदौली जिले के कैली गांव के धर्मेंद्र ने फैलाया था जाल: वाराणसी में एसटीएफ ने दबोचा. P-7 न्यूज़ पर पढ़े क्या है पुरा मामला…

पूर्वा एक्सप्रेस में सनसनीखेज आरोप: चेकिंग के नाम पर जीआरपी कर्मियों पर यात्री से पैसे छीनने का आरोप, घटना के बाद चंदौली से दिल्ली जा रहे युवक से संपर्क टूटा, परिवार बेहाल

पूर्वा एक्सप्रेस में सनसनीखेज आरोप: चेकिंग के नाम पर जीआरपी कर्मियों पर यात्री से पैसे छीनने का आरोप, घटना के बाद चंदौली से दिल्ली जा रहे युवक से संपर्क टूटा, परिवार बेहाल

युवा IPS आकाश पटेल को चंदौली जिले का कमान: सख्त छवि और मानवीय दृष्टिकोण के लिए हैं चर्चित, साधारण परिवार से निकलकर तय किया आईपीएस बनने का सफर… आप भी जाने कौन हैं जिले के नए कप्तान

युवा IPS आकाश पटेल को चंदौली जिले का कमान: सख्त छवि और मानवीय दृष्टिकोण के लिए हैं चर्चित, साधारण परिवार से निकलकर तय किया आईपीएस बनने का सफर… आप भी जाने कौन हैं जिले के नए कप्तान

सकलडीहा इंटर कॉलेज के पास लड़कियों से छींटाकशी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

सकलडीहा इंटर कॉलेज के पास लड़कियों से छींटाकशी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

चंदौली में अलग-अलग दुर्घटना में युवक समेत वृद्धि की मौत: उद्यना एक्सप्रेस की चपेट में आया युवक तो तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से वृद्ध की मौत

चंदौली में अलग-अलग दुर्घटना में युवक समेत वृद्धि की मौत: उद्यना एक्सप्रेस की चपेट में आया युवक तो तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से वृद्ध की मौत
error: Content is protected !!