Current Date

चंदौली के मानसरोवर तालाब पर चैती छठ महापर्व में घाटों पर उमड़ी भीड़: व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, स्वजानों की सुख-समृद्धि की कामना

|
Published on: 24 March 2026, 1:44 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली—जिले के अलीनगर इलाके के मानसरोवर पोखरा पर आस्था के महापर्व चैती छठ के तीसरे दिन मंगलवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया. पूरे इलाके में व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं ने छठ घाटों पर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की.

सुबह से ही क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा. घरों में छठी मैया के गीत गूंजते रहे और व्रती महिलाएं प्रसाद तैयार करने में जुटी रहीं. शाम होते-होते सभी गंगा और तालाबों के छठ घाट श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से भर गया. घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जहां सुरक्षा और साफ-सफाई के विशेष इंतजाम किए गए थे.

व्रतियों ने ठेकुआ, फल, गन्ना और नारियल सहित अन्य पारंपरिक प्रसाद के साथ सूर्य भगवान को अर्घ्य दिया. इस दौरान उन्होंने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की. घाटों पर भक्ति गीतों और मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण आध्यात्मिक हो गया.

रेलवे चौकी की पुलिस मुस्तैद दिखी. घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था. अब चैती छठ पर्व के चौथे और अंतिम दिन बुधवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर व्रत का समापन किया जाएगा.

अगला लेख

Chandauli News: चंदौली में बारिश की बेरुखी से बढ़ा बिजली संकट, पंप कैनाल ठप होने से किसान परेशान, देर रात तक हो रही बिजली कटौती

Chandauli News: चंदौली में बारिश की बेरुखी से बढ़ा बिजली संकट, पंप कैनाल ठप होने से किसान परेशान, देर रात तक हो रही बिजली कटौती

Chandauli News: चंदौली के डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की निःशुल्क तीर्थयात्रा बस 18वीं बार अयोध्या धाम रवाना

Chandauli News: चंदौली के डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की निःशुल्क तीर्थयात्रा बस 18वीं बार अयोध्या धाम रवाना

Chandauli News : चंदौली में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, सकलडीहा तिराहे से चकिया तिराहे तक निकाला पैदल मार्च

Chandauli News : चंदौली में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, सकलडीहा तिराहे से चकिया तिराहे तक निकाला पैदल मार्च

Chandauli News: चंदौली में रेल ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: एक किलोमीटर के दायरे में दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत, एक की हुईं पहचान, दूसरे की शिनाख्त का प्रयास जारी

Chandauli News: चंदौली में रेल ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: एक किलोमीटर के दायरे में दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत, एक की हुईं पहचान, दूसरे की शिनाख्त का प्रयास जारी

Chandauli News: विधानसभा चुनाव की आहट के बीच सैयदराजा में हाई-वोल्टेज ड्रामा, पूर्व विधायक मनोज सिंह ‘डब्लू’ के आवास पर पुलिस का पहरा

Chandauli News: विधानसभा चुनाव की आहट के बीच सैयदराजा में हाई-वोल्टेज ड्रामा, पूर्व विधायक मनोज सिंह ‘डब्लू’ के आवास पर पुलिस का पहरा

Varanasi News: वाराणसी प्रधान डाकघर में प्रथम तिमाही व्यवसाय समीक्षा बैठक संपन्न, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के दिनेश तिवारी हुए सम्मानित

Varanasi News: वाराणसी प्रधान डाकघर में प्रथम तिमाही व्यवसाय समीक्षा बैठक संपन्न, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के दिनेश तिवारी हुए सम्मानित
error: Content is protected !!