Current Date

Chandauli News : गंगा में कूदकर जान देने की कोशिश: मल्लाह की सूझबूझ से बची युवक की जान, लंबे समय से बीबी मायके में रह रही थी

|
Published on: 23 March 2026, 4:54 pm IST
Subscribe

चंदौली—जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के स्थानीय पुल से सोमवार की शाम एक युवक ने गंगा में कूदकर जान देने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद मल्लाह की तत्परता से उसकी जान बच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल भिजवाया, जहां इलाज के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। सकलडीहा क्षेत्र के इटवा गांव निवासी रिंकू राजभर (30) पुत्र स्व. रामअवतार का अपनी पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था. उसकी पत्नी शिवकुमारी देवी बीते छह वर्षों से मायके में रह रही थी. सोमवार को वह पत्नी से मिलने मोहरगंज खरखोलिया गांव गया था. वहां से लौटने के बाद शाम को बलुआ पुल पहुंचा और अचानक गंगा में छलांग लगा दी. घाट पर मौजूद प्राइवेट गोताखोर मार्कण्डेय माझी ने युवक को कूदते देख तत्काल अपनी टीम के साथ नाव लेकर गंगा में खोजबीन शुरू की और कुछ ही देर में उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.
मौके पर पहुंचे एसआई विनोद सिंह ने युवक को चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे स्वस्थ घोषित कर दिया. पुलिस ने परिजनों को बुलाकर युवक को उनके सुपुर्द कर दिया. पुलिस के अनुसार पारिवारिक विवाद के चलते युवक ने यह कदम उठाया था.

अगला लेख

Chandauli News: 61 लाख की अवैध बियर के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी 1210 पेटियां

Chandauli News: 61 लाख की अवैध बियर के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी 1210 पेटियां

Chandauli News: चंदौली में फाइनेंसर बनकर बदमाशों ने लूटी ट्रक: 6 घंटे के अंदर सैयदराजा पुलिस ने किया बरामद, यार्ड मलिक को किया गिरफ्तार

Chandauli News: चंदौली में फाइनेंसर बनकर बदमाशों ने लूटी ट्रक: 6 घंटे के अंदर सैयदराजा पुलिस ने किया बरामद, यार्ड मलिक को किया गिरफ्तार

Chandauli News: लोहरा गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: मायके वालों ने अंतिम संस्कार रोका, हत्या की आशंका जताई

Chandauli News: लोहरा गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: मायके वालों ने अंतिम संस्कार रोका, हत्या की आशंका जताई

Chandauli News: चंदौली में आपसी विवाद के बाद असलहा लहराने का वीडियो वायरल: आरोपी की तलाश में जुटी बलुआ पुलिस

Chandauli News: चंदौली में आपसी विवाद के बाद असलहा लहराने का वीडियो वायरल: आरोपी की तलाश में जुटी बलुआ पुलिस

Chandauli News: बड़ौरा में हनुमान मंदिर से पीतल के 20 घंटे चोरी: ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने शुरु की जांच

Chandauli News: बड़ौरा में हनुमान मंदिर से पीतल के 20 घंटे चोरी: ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने शुरु की जांच

Chandauli News: मुगलसराय मॉडल शाप के बाहर शराब के नशे में चाकूबाजी: घायल अधेड़ को भेजा गया ट्रामा सेंटर , आरोपी अधेड़ को लोगों ने पकड़ा

Chandauli News: मुगलसराय मॉडल शाप के बाहर शराब के नशे में चाकूबाजी: घायल अधेड़ को भेजा गया ट्रामा सेंटर , आरोपी अधेड़ को लोगों ने पकड़ा
error: Content is protected !!