Current Date

चंदौली नाथुपुर-बखरा सिवान में जुए के बड़े अड्डे पर पुलिस का छापा, 14 हिरासत में, 1.17 लाख नकद व 52 बाइक जब्त, पढ़े पूरी खबर P-7 न्यूज़ पर….

|
Published on: 23 March 2026, 3:14 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली— कोतवाली क्षेत्र के सेमरा गांव के पास नाथुपुर-बखरा सिवान में सोमवार को पुलिस ने बड़े पैमाने पर चल रहे जुए के अड्डे पर छापा मारकर 14 लोगों को हिरासत में लिया। संयुक्त कार्रवाई के दौरान मौके से करीब 1 लाख 17 हजार रुपये नकद और लगभग 52 बाइक बरामद कर जब्त की गईं. इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि नाथुपुर-बखरा सिवान स्थित एक अज्ञात व्यक्ति के मकान में लगातार जुए का फड़ संचालित हो रहा है, जहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होकर जुआ खेलते हैं। सोमवार को मुखबिर की सटीक सूचना पर मुगलसराय कोतवाली, अलीनगर पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर छापेमारी की.
पुलिस टीम के पहुंचते ही जुआ खेल रहे लोगों में भगदड़ मच गई. कई लोग मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए, जबकि पुलिस ने 14 लोगों को दबोच लिया. तलाशी के दौरान जुए के फड़ से नकद रकम बरामद की गई, साथ ही वहां खड़ी 52 बाइकों को भी कब्जे में लिया गया, जिनका उपयोग जुआ खेलने पहुंचे लोगों द्वारा किया जा रहा था. छापेमारी की कार्रवाई के दौरान एडिशनल एसपी आनंद चंद्रशेखर, मुगलसराय कोतवाल संतोष कुमार सिंह, जलीलपुर चौकी प्रभारी अभिषेक शुक्ला सहित कई थानों और चौकियों की पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही. अधिकारियों ने मौके पर ही स्थिति का जायजा लिया और संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपितों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है, साथ ही फरार हुए अन्य लोगों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसी गतिविधियों में लिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की.

अगला लेख

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli News: व्यास नगर में चलती ट्रेन से फ़िर iPhone झपटमारी, RPF ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार, दो दिन पहले P7 न्यूज़ ने चलाई थी खबर—रेलवे सुरक्षा पर उठे सवालों के बीच ताबड़तोड़ कार्रवाई

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी
error: Content is protected !!