Current Date

चंदौली में पैदल सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत: अज्ञात वाहन ने मारा टक्कर, इलाज के दौरान जिला अस्पताल में हुई मौत

|
Published on: 23 February 2026, 3:22 pm IST
Subscribe

चंदौली—जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर बिलारीडीह गांव के पास सोमवार शाम अज्ञात वाहन के धक्के से चंधासी निवासी वृद्ध की मौत हो गयी है. जानकारी के अनुसार बिलारीडीह के पास पैदल चल रहे 65 वर्षीय वृद्ध महेंद्र प्रताप सिंह पुत्र सुखन सिंह को अज्ञात वाहन चालक धक्का मारकर फरार हो गया. वाहन के धक्के से वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद ग्रामीणों द्वारा आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार किया. हालांकि इलाज के क्रम में कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई. जानकारी के अनुसार मृतक महेंद्र प्रताप सिंह चंदौसी के वार्ड नंबर-12 के रहने वाले थे. सोमवार को बिलारी दी तहसील में कुछ काम से आए थे और लौटते समय पैदल ही हाईवे पार कर रहे थे. उसी दौरान बनारस की ओर जा रही अज्ञात वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया. इस संबंध में अलीनगर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडे ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्जकर उक्त वाहन की तलाश की जा रही है.

अगला लेख

चंदौली में महिला ने पड़ोसी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप: कार्रवाई न होने से बढ़ा हौसला, पीड़िता ने अलीनगर थाने पर दी तहरीर, गिरफ्तारी की मांग

चंदौली में महिला ने पड़ोसी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप: कार्रवाई न होने से बढ़ा हौसला, पीड़िता ने अलीनगर थाने पर दी तहरीर, गिरफ्तारी की मांग

चंदौली में गर्मी के कारण स्कूलों का समय बदला: 7:30 से 12:30 बजे तक चलेंगे विद्यालय, महिला शिक्षक संघ ने स्कूल का समय बदलने की उठाई थी मांग

चंदौली में गर्मी के कारण स्कूलों का समय बदला: 7:30 से 12:30 बजे तक चलेंगे विद्यालय, महिला शिक्षक संघ ने स्कूल का समय बदलने की उठाई थी मांग

चंदौली के फत्तेपुर खुर्द गांव के समीप डीसीएम -बुलेट की आमने-सामने टक्कर, बुलेट सवार पूर्व सैनिक की मौत, चालक सहित डीसीएम को पुलिस ने पकड़ा

चंदौली के फत्तेपुर खुर्द गांव के समीप डीसीएम -बुलेट की आमने-सामने टक्कर, बुलेट सवार पूर्व सैनिक की मौत, चालक सहित डीसीएम को पुलिस ने पकड़ा

चंदौली के तेल्हारा गांव में पुराने विवाद में राइफल से फायरिंग: 10 लोग हुए घायल, एसपी ने कहा कुत्ता टहलाने को लेकर हुआ झगड़ा P-7 न्यूज पर पढ़े पूरी खबर

चंदौली के तेल्हारा गांव में पुराने विवाद में राइफल से फायरिंग: 10 लोग हुए घायल, एसपी ने कहा कुत्ता टहलाने को लेकर हुआ झगड़ा P-7 न्यूज पर पढ़े पूरी खबर

चंदौली के भोजापुर में कुत्ते को बचाने के फेर में मोटरसाइकिल गिरी: बाइक सवार महिला की मौत, भाई गंभीर, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

चंदौली के भोजापुर में कुत्ते को बचाने के फेर में मोटरसाइकिल गिरी: बाइक सवार महिला की मौत, भाई गंभीर, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

चंदौली में महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या: मानसिक रूप से बीमार थी, घर से बिना बताए निकली थी, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

चंदौली में महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या: मानसिक रूप से बीमार थी, घर से बिना बताए निकली थी, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
error: Content is protected !!