Current Date

मुगलसराय-चकिया मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित ऑटो पिकअप से टकराई, हादसे में एक की मौत, चार घायल

|
Published on: 23 February 2026, 7:40 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—जनपद के चकिया कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चुप्पेपुर गांव के समीप सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा.
जानकारी के अनुसार बबुरी क्षेत्र से आधा दर्जन सवारी लेकर एक ऑटो चकिया की ओर आ रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही ऑटो चुप्पेपुर गांव के पास पहुंचा, वह अचानक अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रही पिकअप (मैजिक) वाहन से टकरा गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पलट गया और उसमें सवार लोग सड़क पर गिर पड़े. स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकाला. घटना के बाद ऑटो चालक फरार हो गया.
हादसे में एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. अन्य चार घायलों को आनन-फानन में संयुक्त जिला चिकित्सालय, चकिया पहुंचाया गया, जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। चिकित्सकों की टीम उनका इलाज कर रही है.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला वाहन के अनियंत्रित होने का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
ग्रामीणों का कहना है कि उक्त मार्ग पर तेज रफ्तार और अव्यवस्थित यातायात के कारण पहले भी हादसे हो चुके हैं. उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा उपाय मजबूत करने की मांग की है.

अगला लेख

Chandauli News: अलीनगर पुलिस ने 25 हजार के इनामी तस्कर किया गिरफ्तार, 80 लीटर अवैध कोडीन कफ सिरप बरामद

Chandauli News: अलीनगर पुलिस ने 25 हजार के इनामी तस्कर किया गिरफ्तार, 80 लीटर अवैध कोडीन कफ सिरप बरामद

वाराणसी: बीएचयू ट्रॉमा सेंटर से बाइक चोरी, लंका थाने में एफआईआर दर्ज; पुलिस जांच में जुटी

वाराणसी: बीएचयू ट्रॉमा सेंटर से बाइक चोरी, लंका थाने में एफआईआर दर्ज; पुलिस जांच में जुटी

Varanasi News: वाराणसी में जुआ संचालन पर पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, नदेसर चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Varanasi News: वाराणसी में जुआ संचालन पर पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, नदेसर चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Chandauli Crime: ADG के तबादले के बाद फिर चर्चा में मुगलसराय का जुआकांड, क्या जांच में निर्दोष पाए जाने पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को मिलेगी दोबारा जिम्मेदारी?

Chandauli Crime: ADG के तबादले के बाद फिर चर्चा में मुगलसराय का जुआकांड, क्या जांच में निर्दोष पाए जाने पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को मिलेगी दोबारा जिम्मेदारी?

Chandauli News: CEIR पोर्टल से चंदौली पुलिस की बड़ी सफलता: 111 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, 35.20 लाख रुपये के मोबाइल मिले वापस, चेहरों पर लौटी मुस्कान

Chandauli News: CEIR पोर्टल से चंदौली पुलिस की बड़ी सफलता: 111 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, 35.20 लाख रुपये के मोबाइल मिले वापस, चेहरों पर लौटी मुस्कान

Chandauli News: बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही 46.72 लीटर अवैध शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Chandauli News: बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही 46.72 लीटर अवैध शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार
error: Content is protected !!