Current Date

गंगा पार रेती पर नाविकों और घोड़ा-ऊंट संचालकों के बीच मारपीट, मुगलसराय कोतवाली में छह नामजद समेत 22 अज्ञात पर केस दर्ज

|
Published on: 14 February 2026, 3:50 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली—गंगा पार रेती पर शनिवार को नाविकों और घोड़ा-ऊंट संचालकों के बीच हुआ विवाद मारपीट में बदल गया. दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने से चार नाविक घायल हो गए. दो घायलों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और सैलानियों में भी दहशत फैल गई.
नाविक समाज का आरोप है कि पर्यटकों से दुर्व्यवहार का विरोध करने पर घोड़ा-ऊंट संचालकों ने हमला कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। घटना के विरोध में माझी समाज के अध्यक्ष प्रमोद माझी के नेतृत्व में नाविक धरने पर बैठ गए और कार्रवाई की मांग की.
मामले में वादी अमित सहानी (विश्वनाथ गली, दशाश्वमेध) की तहरीर पर मुगलसराय कोतवाली में छह नामजद और 22 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। नामजद आरोपियों में कटेसर निवासी गोपी यादव, ट्विंकल यादव, बड्डू यादव, महादेव, कल्लू और रमेश शामिल हैं. पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

दोनों पक्षों पर मनमानी के आरोप—

घाट क्षेत्र के स्थानीय लोगों का कहना है कि गंगा पार ले जाने के नाम पर कुछ नाविकों द्वारा भी पर्यटकों से अधिक किराया वसूला जाता है. वहीं घोड़ा-ऊंट संचालकों पर भी मनमानी और दबाव बनाने के आरोप लगते रहे हैं. ऐसे में लोगों ने प्रशासन से स्पष्ट व्यवस्था और सख्ती की मांग की है, ताकि पर्यटन स्थल की छवि प्रभावित न हो और कानून-व्यवस्था बनी रहे.

गंगा रेत पर मारपीट का वीडियो हुआ वायरल—
अगला लेख

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli News: व्यास नगर में चलती ट्रेन से फ़िर iPhone झपटमारी, RPF ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार, दो दिन पहले P7 न्यूज़ ने चलाई थी खबर—रेलवे सुरक्षा पर उठे सवालों के बीच ताबड़तोड़ कार्रवाई

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी
error: Content is protected !!