Current Date

चंदौली में युवती ने डीजल डालकर लगाई आग: युवती की हालत गंभीर, प्रेम प्रसंग में उठाया खौफनाक कदम

|
Published on: 10 February 2026, 5:58 am IST
Subscribe

चंदौली—अलीनगर थाना क्षेत्र के सरेसर गांव में 19 वर्षीय युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने ऊपर डीजल डालकर आग लगा ली. घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई. किसी तरह आग बुझाकर युवती को तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया.
सरेसर गांव युवती ने रात के समय मकान के एक कमरे में यह कदम उठाया. आग लगने की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और तत्काल उपचार की व्यवस्था की. जिला चिकित्सालय में प्राथमिक इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उच्च चिकित्सा केंद्र भेज दिया. ग्रामीणों के अनुसार युवती कथित तौर पर प्रेम प्रसंग में पारिवारिक बाधाओं से मानसिक रूप से परेशान थी. हालांकि, मामले की आधिकारिक जांच पुलिस द्वारा की जा रही है. इस संबंध में अलीनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय ने बताया कि जिला चिकित्सालय में युवती का बयान दर्ज किया गया है, जिसमें उसने स्वयं आग लगाने की बात स्वीकार की है. फिलहाल युवती का इलाज ट्रामा सेंटर में जारी है और पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

अगला लेख

Chandauli News: मुगलसराय के कुंडा गांव में गंगा नहाने गए युवक के डूबने की आशंका, घाट पर साइकिल टोपी और कपड़े बरामद

Chandauli News: चंदौली में महिला ने फांसी लगाकर दी जान: पति से विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम, दो छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

Chandauli Crime: चंदौली में कोचिंग के बाहर भिड़े दो छात्र, चाकू से वार कर एक की हत्या, इलाके में मची सनसनी, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chandauli News: दुल्हीपुर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार महिला को कुचला, पति के सामने तोड़ा दम

दो लाख का उधार, फिर चढ़ता गया ब्याज और अंत में डेढ़ लाख की सुपारी देकर कराई हत्या, चंदौली पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा: लोको पायलट निकला साजिशकर्ता एसपी आकाश पटेल की मॉनिटरिंग में खुला ब्लाइंड मर्डर केस- P-7 न्यूज‌ पर पढ़े पूरी खबर

Chandauli Crime: प्रधानी की तैयारी, प्रेम प्रसंग और अपमान का बदला… 36 घंटे में सुलझा जोगियाकला हत्याकांड, चारपाई पर सो रहे युवक की कुल्हाड़ी से की थी हत्या चकिया पुलिस ने आरोपी को दबोचा

error: Content is protected !!