चंदौली— स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. रविवार को एसटीएफ की एक विशेष टीम ने गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित और ₹50,000 के इनामी अभियुक्त खालिद पुत्र रफीक को चंदौली जनपद के डिग्धी गांव क़े मोड़ से गिरफ्तार किया. खालिद पर गोवंश तस्करी और संगठित आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने के आरोप हैं और वह कई महीनों से फरार चल रहा था. बिहार, हरियाणा, दिल्ली सहित अहमदाबाद में चोरी छुपे रहता था. न्यायालय के आदेश पर आरोपी के खिलाफ 82/ 83 सीआरपीसी की भी कार्रवाई हो चुकी है
खालिद पर गोवंश से जुड़े अपराध समेत 14 मामले दर्ज हैं. इनमें गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट के तहत मामले भी शामिल हैं. पुलिस अब आरोपी से पूछताछ क़े बाद कानूनी कार्रवाई की जा रही है.





