Current Date

चंदौली में P7 न्यूज़ की खबर का बड़ा असर : डीडीयू जक्शन पर यात्रियों से जबरन वसूली करने वाले 12 किन्नर भेजे गए जेल, डीडीयू स्टेशन और ट्रेनों में मचाया था उत्पात

|
Published on: 7 February 2026, 4:53 am IST
Subscribe
ads

चंदौली— डीडीयू जंक्शन पर यात्रियों से अवैध धन वसूली और सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने के मामले में आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है. अप विक्रमशिला एक्सप्रेस में हंगामा कर रहे 12 किन्नरों को हिरासत में लेकर रेलवे मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया.
जानकारी के अनुसार भागलपुर से आनंद विहार जा रही विक्रमशिला एक्सप्रेस में सवार यात्रियों ने शिकायत की थी कि कुछ किन्नर पैसा न देने पर यात्रियों से दुर्व्यवहार कर रहे हैं. ट्रेन के गुरुवार देर रात डीडीयू स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंचते ही आरपीएफ ने घेराबंदी कर सभी 12 किन्नरों को पकड़ लिया.
हिरासत में लिए जाने के बाद किन्नरों ने आरपीएफ वेस्ट पोस्ट पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि आरपीएफ जवानों ने स्थिति पर नियंत्रण रखते हुए सभी को शांत कराया और आवश्यक लिखापढ़ी के बाद हवालात में बंद कर दिया.
शुक्रवार सुबह एक बार फिर हंगामा करने का प्रयास किया गया, लेकिन आरपीएफ की सख्ती के चलते स्थिति बिगड़ने से पहले ही काबू में कर ली गई। इसके बाद सभी आरोपियों को रेलवे मजिस्ट्रेट न्यायालय में पेश किया गया.
आरपीएफ के अनुसार सभी किन्नर बिहार प्रांत के रहने वाले हैं। इनके खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 1038/2026 से 1049/2026 तक धारा 145, 146 व 147 रेल अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.
आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे परिसर में अनुशासन बनाए रखने के लिए आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

अगला लेख

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli News: व्यास नगर में चलती ट्रेन से फ़िर iPhone झपटमारी, RPF ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार, दो दिन पहले P7 न्यूज़ ने चलाई थी खबर—रेलवे सुरक्षा पर उठे सवालों के बीच ताबड़तोड़ कार्रवाई

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी
error: Content is protected !!