Current Date

पत्नी की हत्या कर शव सूटकेस में फेंकने वाला हत्यारा पति 48 घंटे बाद गिरफ्तार, पुलिस को देख कार से कूद कर भाग रहा था…

|
Published on: 3 February 2026, 5:34 pm IST
Subscribe
ads

भभुआ/चंदौली — पत्नी की हत्या कर शव को लाल रंग के सूटकेस में बंद कर डेहरी रेलवे स्टेशन के पास कचरे के ढेर में फेंकने के बाद फरार हुए आरोपी पति को पुलिस ने 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया. कैमूर जिले के सोनहन थाना क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई से सनसनीखेज हत्या कांड का खुलासा हो गया है.
गिरफ्तार आरोपी पति कयामुद्दीन शेख मंसूरी जक्की बिगहा गांव थाना डेहरी, जिला रोहतास का निवासी है. पुलिस के अनुसार आरोपी ने 1 फरवरी 2026 को पत्नी की हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाने की नीयत से सूटकेस में भरकर डेहरी रेलवे स्टेशन के समीप कचरे के ढेर में फेंक दिया था और फरार हो गया था. 5 घंटे बाद मृतका की पहचान चंदौली जिले के सकलडीहा बरठी की रहने वाली मेहरून खातून (25) के रूप में हुई थी. मृतका के परिजनों ने घटना के बाद से ही पति पर हत्या का आरोप लगाया था. रोहतास पुलिस की दबिश से बचने के लिए आरोपी कैमूर जिले की ओर भाग रहा था. इसी दौरान सोनहन थाना पुलिस द्वारा बेलांव मोड़ पर चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान के समय एक संदिग्ध व्यक्ति चार पहिया वाहन से कूदकर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर उसे पकड़ लिया.
पूछताछ के दौरान आरोपी बार-बार अपना नाम और पता बदलकर बताता रहा, लेकिन सख्ती बरतने पर उसने अपनी असली पहचान उजागर की और पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। आरोपी ने पारिवारिक विवाद और आपसी अनबन को हत्या की वजह बताया.
भभुआ के डीएसपी मनोरंजन भारती ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना रोहतास पुलिस को दे दी गई है। आरोपी के पकड़े जाने से हत्या की पूरी गुत्थी सुलझ गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

अगला लेख

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli News: व्यास नगर में चलती ट्रेन से फ़िर iPhone झपटमारी, RPF ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार, दो दिन पहले P7 न्यूज़ ने चलाई थी खबर—रेलवे सुरक्षा पर उठे सवालों के बीच ताबड़तोड़ कार्रवाई

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी
error: Content is protected !!