Current Date

एक मंच पर दिखे धुर-विरोधी: चंदौली की सियासत में जिला पंचायत चुनाव से पहले चर्चाओं का दौर….पढ़े P7 न्यूज़ की रिपोर्ट

|
Published on: 2 February 2026, 4:48 am IST
Subscribe
ads

jai tiwari p7 news chandauli —

चंदौली— जनपद की राजनीति में उस वक्त चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया, जब लंबे समय से एक-दूसरे के धुर विरोधी माने जाने वाले नेता एक संत समागम में एक साथ नजर आए। मंच साझा करने वाले इन नेताओं को लेकर राजनीतिक गलियारों में इसे महज संयोग मानने के बजाय आगामी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है.

एक साथ गाड़ी में बैठे दिखे दोनों नेता—

राजनीतिक जानकारों के अनुसार, इस पूरे घटनाक्रम के पीछे एमएलसी विनीत सिंह की संभावित भूमिका पर भी मानी जा रही है. चर्चा है कि क्या सुशील सिंह और मनोज सिंह ‘डब्बलू’ के बीच सियासी दूरियों को पाटने की कोशिश की जा रही है? चार बार विधायक रह चुके और अब संसद पहुंचने की मंशा रखने वाले सुशील सिंह को लेकर यह कयास भी लगाए जा रहे हैं कि कहीं वह सैयदराजा विधानसभा सीट मनोज सिंह के लिए सुरक्षित करने की दिशा में तो नहीं बढ़ रहे? सूत्रों का दावा है कि सकलडीहा सीट को लेकर लंबी राजनीतिक बातचीत के बाद प्रभु नारायण यादव के नाम पर सहमति बनने के बाद सुशील सिंह ने सैयदराजा सीट पर अपनी पकड़ मजबूत की थी. ऐसे में मौजूदा घटनाक्रम को आगामी चुनावी समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है.
गौरतलब है कि महज चार दिन पहले एक साक्षात्कार में दोनों नेताओं द्वारा एक-दूसरे पर तीखे तंज कसे गए थे, यहां तक कि आपसी आरोप-प्रत्यारोप में ‘हैदराबादी’ जैसे शब्दों का भी प्रयोग हुआ था। इसके बावजूद एक ही मंच पर उनकी मौजूदगी ने आम जनता को भी अचंभित कर दिया है. वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि हाल ही में दर्ज हुए मामलों के चलते मनोज सिंह ‘डब्बलू’ सत्ता के करीब जाने की कोशिश कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि चार दिन पहले सरस्वती विसर्जन और डीजे को लेकर चंदौली पुलिस से उनकी तीखी नोकझोंक हुई थी, जिसके बाद मनोज सिंह सहित कई लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई थी.
बहरहाल, संत समागम में दिखी यह सियासी नजदीकी आने वाले दिनों में किस दिशा में जाती है, यह तो वक्त बताएगा, लेकिन फिलहाल चंदौली की राजनीति में इसे बड़े संकेत के रूप में देखा जा रहा है.

अगला लेख

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: पत्नी को ले जाने से रोका तो ससुर पर कटर से जानलेवा हमला! हाथ की नस कटने का आरोप, परिवार में मचा हड़कंप

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli Crime: मुगलसराय में चोरों का आतंक! घर की मुख्य दीवार फांदकर अंदर घुसे शातिर, अलमारी का ताला खोलकर सोने-चांदी के आभूषण समेत घरेलू सामान उड़ाया,पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Chandauli News: व्यास नगर में चलती ट्रेन से फ़िर iPhone झपटमारी, RPF ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार, दो दिन पहले P7 न्यूज़ ने चलाई थी खबर—रेलवे सुरक्षा पर उठे सवालों के बीच ताबड़तोड़ कार्रवाई

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: बलुआ थाने में लापरवाह ऑटो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बीते दिन पूर्व सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा था दम—जांच में जुटी पुलिस

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया

Chandauli Crime : आबादी की जमीन पर दो रिटायर्ड पुलिसकर्मियों में संग्राम! लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग के आरोप ने मचाया हड़कंप, पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में लिया

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी
error: Content is protected !!