Current Date

चंदौली निवासी युवक से रिश्वतखोरी करने के मामले में बनारस के इस चौकी प्रभारी को एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा. पढ़े P-7 न्यूज पर पूरी खबर

|
Published on: 28 January 2026, 2:50 pm IST
Subscribe
ads

वाराणसी/चंदौली—चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र निवासी युवक से रिश्वत मांगने के आरोप में वाराणसी एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने सिगरा थाना अंतर्गत काशी विद्यापीठ चौकी प्रभारी दरोगा शिवाकर मिश्रा को 20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया. इस कार्रवाई में चौकी पर तैनात सिपाही गौरव कुमार को भी हिरासत में लिया गया है.
एंटी करप्शन टीम के अनुसार दरोगा शिवाकर मिश्रा चंदौली के अलीनगर मुगलचक निवासी प्रह्लाद गुप्ता से एक मुकदमे में नाम हटाने के एवज में लगातार रुपये की मांग कर रहा था. आरोप है कि रुपये न देने पर चार्जशीट में नाम शामिल कर गिरफ्तारी और जेल भेजने की धमकी दी जा रही थी.
पीड़ित प्रह्लाद गुप्ता और उनकी पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा है, जिसको लेकर पत्नी द्वारा कई मुकदमे दर्ज कराए गए थे. इन्हीं में से एक मुकदमे की विवेचना काशी विद्यापीठ चौकी प्रभारी शिवाकर मिश्रा के पास थी। विवेचना के दौरान पहले 50 हजार की मांग की गई, बाद में दबाव बनाने पर 20 हजार में सौदा तय हुआ.
शिकायत मिलने के बाद 28 जनवरी को एंटी करप्शन वाराणसी टीम ने निरीक्षक सत्यवीर सिंह के नेतृत्व में जाल बिछाया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने चौकी में दरोगा को रिश्वत की रकम दी, दरोगा ने पैसे सिपाही गौरव कुमार को लेने के लिए कहा. इसी दौरान टीम ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया.
गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को लालपुर पांडेपुर थाने लाया गया, जहां एंटी करप्शन इंस्पेक्टर नीरज कुमार द्वारा तहरीर दी जा रही है. वहीं इस मामले में एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही है.

अगला लेख

Chandauli News: अलीनगर पुलिस ने 25 हजार के इनामी तस्कर किया गिरफ्तार, 80 लीटर अवैध कोडीन कफ सिरप बरामद

Chandauli News: अलीनगर पुलिस ने 25 हजार के इनामी तस्कर किया गिरफ्तार, 80 लीटर अवैध कोडीन कफ सिरप बरामद

वाराणसी: बीएचयू ट्रॉमा सेंटर से बाइक चोरी, लंका थाने में एफआईआर दर्ज; पुलिस जांच में जुटी

वाराणसी: बीएचयू ट्रॉमा सेंटर से बाइक चोरी, लंका थाने में एफआईआर दर्ज; पुलिस जांच में जुटी

Varanasi News: वाराणसी में जुआ संचालन पर पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, नदेसर चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Varanasi News: वाराणसी में जुआ संचालन पर पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, नदेसर चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Chandauli Crime: ADG के तबादले के बाद फिर चर्चा में मुगलसराय का जुआकांड, क्या जांच में निर्दोष पाए जाने पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को मिलेगी दोबारा जिम्मेदारी?

Chandauli Crime: ADG के तबादले के बाद फिर चर्चा में मुगलसराय का जुआकांड, क्या जांच में निर्दोष पाए जाने पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को मिलेगी दोबारा जिम्मेदारी?

Chandauli News: CEIR पोर्टल से चंदौली पुलिस की बड़ी सफलता: 111 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, 35.20 लाख रुपये के मोबाइल मिले वापस, चेहरों पर लौटी मुस्कान

Chandauli News: CEIR पोर्टल से चंदौली पुलिस की बड़ी सफलता: 111 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, 35.20 लाख रुपये के मोबाइल मिले वापस, चेहरों पर लौटी मुस्कान

Chandauli News: बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही 46.72 लीटर अवैध शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Chandauli News: बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही 46.72 लीटर अवैध शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार
error: Content is protected !!