Current Date

चंदौली में लुटेरी दुल्हन के पेट में अचानक उठा दर्द: मुगलसराय पहुंचते ही भागने लगी दुल्हन, दूल्हे ने बुलाया डायल 112 की पुलिस, कोतवाली में चली लंबी पूछताछ

|
Published on: 28 January 2026, 4:14 am IST
Subscribe

चंदौली—जिले में शादी के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. कुछ ठगों ने एक शख्स से शादी के नाम नगदी रुपये चुरा लिए. इसके बाद पीड़ित की शादी भी हो गई, शादी के बाद अचानक बुखार और पेट दर्द का झूठा बहाना बनाने वाली लुटेरी दुल्हन सहित तीन महिलाओं को डायल 112 पुलिस ने कोतवाली ले गई. घटना के बाबत शादी करा 41 हजार रुपए ठगने वाले ठगों की तलाश पुलिस शुरू कर दी है. आरोपी दुल्हन से कोतवाली में पूछताछ की जा रही है. मामला मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के वीआईपी गेट के समीप का बताया गया है.

मथुरा जिले के रहने वाले छैल बिहारी पुत्र बृज किशोर शर्मा ने शादी के लिए ठगों के माध्यम से बिहार प्रांत के चेनारी सदोखर की रहने वाली पुष्पा कुमारी पुत्री जोखन गुप्ता से सम्पर्क कराया. बृज किशोर के परिजनों को ठगों और लड़की पक्ष के लोगों ने चंदौली के चकिया में बुलाया.

मंगलवार को ठगों ने चकिया कोर्ट में बकायदे लिखा पढ़ी और नोटरी के साथ शादी कराई. शादी संपन्न होने के बाद जब दुल्हन दूल्हे के साथ मथुरा जाने के लिए मुगलसराय स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए आई. तो अचानक दुल्हन के पेट में दर्द शुरू हुआ. दुल्हन के साथ दो ठग व तीन महिलाएं भी थी. ठगों ने बैग में रखें 41 हज़ार रूपये लेकर रफू चक्कर हो गए. दूल्हे ने इसकी जानकारी तत्काल डायल 112 पुलिस को दी. सूचना के बाद पुलिस पहुंची और दुल्हन समेत तीन महिलाओं को मुगलसराय कोतवाली ले गई. इस संबंध में मुगलसराय प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया अभी तक के जांच पड़ताल में पता चला कि शादी के नाम पर यह गिरोह रुपया ठगी का काम करता हैं. लुटेरी दुल्हन चेनरी (बिहार) की हैं. बाकी ठगों की तलाश की जा रही है.

अगला लेख

Chandauli News: 61 लाख की अवैध बियर के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी 1210 पेटियां

Chandauli News: 61 लाख की अवैध बियर के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, पंजाब से बिहार ले जाई जा रही थी 1210 पेटियां

Chandauli News: चंदौली में फाइनेंसर बनकर बदमाशों ने लूटी ट्रक: 6 घंटे के अंदर सैयदराजा पुलिस ने किया बरामद, यार्ड मलिक को किया गिरफ्तार

Chandauli News: चंदौली में फाइनेंसर बनकर बदमाशों ने लूटी ट्रक: 6 घंटे के अंदर सैयदराजा पुलिस ने किया बरामद, यार्ड मलिक को किया गिरफ्तार

Chandauli News: लोहरा गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: मायके वालों ने अंतिम संस्कार रोका, हत्या की आशंका जताई

Chandauli News: लोहरा गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: मायके वालों ने अंतिम संस्कार रोका, हत्या की आशंका जताई

Chandauli News: चंदौली में आपसी विवाद के बाद असलहा लहराने का वीडियो वायरल: आरोपी की तलाश में जुटी बलुआ पुलिस

Chandauli News: चंदौली में आपसी विवाद के बाद असलहा लहराने का वीडियो वायरल: आरोपी की तलाश में जुटी बलुआ पुलिस

Chandauli News: बड़ौरा में हनुमान मंदिर से पीतल के 20 घंटे चोरी: ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने शुरु की जांच

Chandauli News: बड़ौरा में हनुमान मंदिर से पीतल के 20 घंटे चोरी: ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने शुरु की जांच

Chandauli News: मुगलसराय मॉडल शाप के बाहर शराब के नशे में चाकूबाजी: घायल अधेड़ को भेजा गया ट्रामा सेंटर , आरोपी अधेड़ को लोगों ने पकड़ा

Chandauli News: मुगलसराय मॉडल शाप के बाहर शराब के नशे में चाकूबाजी: घायल अधेड़ को भेजा गया ट्रामा सेंटर , आरोपी अधेड़ को लोगों ने पकड़ा
error: Content is protected !!