Current Date

चंदौली में ड्यूटी पर तैनात TSI पर हमला: नशे में धुत किन्नर ने मारा थप्पड़, आरोपी किन्नर समेत दो पर गंभीर धाराओं में मुकदमा हुआ दर्ज

|
Published on: 27 January 2026, 5:04 am IST
Subscribe

चंदौली— जिले के मुगलसराय कस्बा स्थित काली मंदिर बाटा (Bata sho Room) के समीप एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां ड्यूटी पर तैनात टीएसआई राम गहन राम (TSI Ram Gahan Ram) को नशे में धुत एक किन्नर ने हमला कर दिया. यह घटना 25 जनवरी, 2026 रविवार की देर शाम हुई, ज़ब टीएसआई राम गहन राम ड्यूटी पर तैनात थे. तभी आरोपी किन्नर अपने दो साथियों के साथ काली मंदिर बाटा शोरूम (Bata Sho Room) के पास पहुंचा. ड्यूटी पर तैनात टीएसआई (TSI) से पूछा कि तुम यहां क्या कर रहे हो? टीएसआई ने बताया यहाँ मेरी ड्यूटी है इतना पर नशे में धुत किन्नर ने टीएसआई (TSI) को थप्पड़ मार दी, घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, आरोपी किन्नर तुरंत अपने दो साथियों के साथ टोटो से फरार हो गया. मौके पर पहुंची मुगलसराय कोतवाली पुलिस आरोपी किन्नर की तलाश की लेकिन वह नहीं मिला. पुलिस के अनुसार, टीएसआई राम ग़हन राम (TSI Ram Gahan Ram) के तहरीर पर किन्नर समेत दो लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है. इस संबंध में कूड़ा बाजार चौकी प्रभारी मनोज तिवारी ने बताया कि किन्नर समेत दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. इन पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया है. मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश की जाएगी. उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.

पुलिस पिकेट हटने से बढ़ी घटनाएं — कुछ ही दूर पर रोहिताश पाल को मारी गई थी गोली

मुगलसराय के स्टेशन गेट नंबर-1 बाटा शोरूम (Bata Sho Room) के पास पहले पुलिस की ड्यूटी लगती थी. विगत कई महीनो से यह ड्यूटी बड़े अधिकारियो के आदेश के बाद हटा ली गई. स्थानीय दुकानदारों की माने तो पुलिस पिकेट (Police Picket) पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी नहीं लगने या उनकी अनुपस्थिति के कारण अपराध की घटनाओं में वृद्धि हुई है. कुछ दिन पहले पिकेट से मात्र 100 मीटर की दूरी पर रोहिताश पाल को बदमाशों ने गोली मारी थी. इसके बाद भी संबंधित अधिकारी इसका संज्ञान नहीं लिए और आए दिन यहां घटनाएं होती रहती है. यह एक गंभीर समस्या है. पहले पुलिस पिकेट पर तैनात रहती थी तो संदिग्ध गतिविधियां और आम जनता को सुरक्षा होती थी. उन्होंने पुलिस अधीक्षक चंदौली से यहां दोबारा से पुलिस पिकेट (Police Picket) पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की आग्रह किया है.

मुगलसराय बाजार व ट्रेनों में फिर सक्रिय हुए किन्नर, आतंक से यात्री परेशान —

जिले के मुगलसराय बाजार सहित स्टेशन और ट्रेनों में इन दिनों किन्नरों का आतंक है. दिल्ली-कोलकाता रूट पर चलने वाली गाड़ियों में किन्नर यात्रियों से नाजायज रुपयों की मांग करते हैं. यात्रियों के रुपया न देने पर अभद्रता करते हैं. इनके आतंक से परेशान आए दिन यात्री वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी करते है. आरपीएफ (RPF ) द्वारा किन्नरों के खिलाफ समय-समय पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाती तो किन्नरों के आतंक से लोगों को थोड़ा राहत जरूर मिलती. रेलवे पुलिस द्वारा अभियान न चलने से उनके मनोबल और बढ़ गए हैं आए दिन यह यात्रियों को परेशान करते हैं. स्टेशन के साथ-साथ यह बाजारों और पुलिस के साथ भी बदतमीजी करने पर उतारू हो जा रहे है. स्थानीय लोगों ने रेलवे और जिला पुलिस के बड़े अधिकारियों से इनके खिलाफ कार्रवाई व अंकुश लगाने की मांग की है.

अगला लेख

Chandauli News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, चकिया सर्कल में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी….

Chandauli News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, चकिया सर्कल में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी….

Chandauli News: बलुआ रामघाट पर गंगा में डूबे युवक का शव मिला, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका-P-7 न्यूज पर पढ़ें पूरी खबर

Chandauli News: बलुआ रामघाट पर गंगा में डूबे युवक का शव मिला, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका-P-7 न्यूज पर पढ़ें पूरी खबर

Chandauli News: चंदौली-चकिया मार्ग पर अनियंत्रित ऑटो पेड़ से टकराई: हादसे में एक युवक की मौके पर मौत, वृद्ध घायल, घर में मचा कोहराम

Chandauli News: चंदौली-चकिया मार्ग पर अनियंत्रित ऑटो पेड़ से टकराई: हादसे में एक युवक की मौके पर मौत, वृद्ध घायल, घर में मचा कोहराम

चंदौली में मोटरसाइकिल सवार ट्रैक्टर-ट्राली से भिड़े: दोनों बाइक सवारों की मौत: अपने साथी संग चहनियाँ बाजार से लौट रहें थे श्रीराम, घर पहुंचने से पहले जान गई

चंदौली में मोटरसाइकिल सवार ट्रैक्टर-ट्राली से भिड़े: दोनों बाइक सवारों की मौत: अपने साथी संग चहनियाँ बाजार से लौट रहें थे श्रीराम, घर पहुंचने से पहले जान गई

चंदौली के जिम में बढ़ती गुंडागर्दी पर सवाल: आखिर किसके भरोसे चल रहे फिटनेस सेंटर?धानापुर जिम मारपीट के बाद उठे गंभीर सवाल, मिर्जापुर के चर्चित ‘जिम जिहाद’ मामले ने भी बढ़ाई चिंता- पढ़े P-7 न्यूज की खास रिपोर्ट

क्रिकेट विवाद से शुरू हुई रंजिश, युवती को लेकर बढ़ा मामला: फायरिंग और रंगदारी केस में तीन गिरफ्तार. अलीनगर पुलिस ने तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त बुलेट बाइक किया बरामद

क्रिकेट विवाद से शुरू हुई रंजिश, युवती को लेकर बढ़ा मामला: फायरिंग और रंगदारी केस में तीन गिरफ्तार. अलीनगर पुलिस ने तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त बुलेट बाइक किया बरामद
error: Content is protected !!