Current Date

चंदौली के रमौली गांव में 400 साल पुरानी राधा-कृष्ण की मूर्ति ले गए चोर, 10 साल पहले भी मंदिर में हुई थी चोरी, ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग जाम कर किया नारेबाजी 

|
Published on: 26 January 2026, 5:32 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरनगंज पुलिस चौकी अंतर्गत रमौली गांव स्थित प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर से चोरों ने एक बार फिर आस्था पर प्रहार किया है. बीती रात अज्ञात चोर मंदिर से करीब 400 वर्ष पुरानी पत्थर की राधा-कृष्ण मूर्तियों को चोरी कर ले गए. घटना की जानकारी होते ही गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल बन गया.
ग्रामीणों का कहना है कि यह मंदिर ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है. खास बात यह है कि करीब 10 वर्ष पूर्व भी इसी मंदिर से भगवान कृष्ण की मूर्ति चोरी हो चुकी थी, जिसके बाद ग्रामीणों ने नई मूर्ति स्थापित कर पूजा-अर्चना शुरू की थी. बताया जा रहा है कि इस बार चोरों ने राधा और कृष्ण दोनों की मूर्तियों को निशाना बनाया है.
सुबह जब ग्रामीण पूजा के लिए मंदिर पहुंचे तो गर्भगृह से मूर्तियां गायब देखी गईं. इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में एकत्र हो गए और प्रशासन के खिलाफ नाराज़गी जताई. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पहले की घटना में भी ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे चोरों के हौसले बढ़े हैं

सड़क जाम कर नारेबाजी करते ग्रामीण—

घटना की सूचना बलुआ थाना और मोहरनगंज पुलिस चौकी को दी गई है. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और आसपास के क्षेत्रों में छानबीन की जा रही है. वहीं ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द मूर्तियों की बरामदगी और चोरों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे धरना-प्रदर्शन का रास्ता अपनाएंगे.
घटना ने एक बार फिर मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं

अगला लेख

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद
error: Content is protected !!