Current Date

बलुआ में 4 दिन से लापता युवक का कुएं में मिली लाश : परिजनों ने बलुआ थाने में गुमशुदगी कराई थी दर्ज

|
Published on: 22 January 2026, 4:23 am IST
Subscribe

चंदौली—बलुआ थाना क्षेत्र के प्रभुपुर गांव के सिवान में चार दिनों से लापता एक युवक का शव गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. शव मिलने के बाद इलाके में भारी भीड़ जुट गई. मृतक के स्वजन ने 20 जनवरी को गुमशुदगी की रिपोर्ट बलुआ थाने में दर्ज कराई थी. मृतक नशे का आदि भी बताया गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

बलुआ थाना क्षेत्र के प्रभु पुर गांव निवासी उमाशंकर खरवार का पुत्र (19) प्रिंस कुमार सोमवार की देर रात को घर से निकला था, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटा. परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला.

गुरुवार की सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर गए तो कुएं से तेज दुर्गंध उठती देख उन्होंने शोर मचाया. सूचना पाकर पहुंचे स्वजनों ने कुएं में शव देखा और उसकी पहचान प्रिंस कुमार (19) के रूप में की. इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

घटना की जानकारी मिलते ही उप-निरीक्षक तरुण भार्गव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शव को कुएं से बाहर निकलवाया और पंचनामा भरने के बाद जिला अस्पताल स्थित मर्चरी भेज दिया.

इस संबंध में उप-निरीक्षक तरुण भार्गव ने बताया मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा. फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच की जा रही है.

अगला लेख

होली से पहले चंदौली पुलिस का धमाका, 1.68 करोड़ की अवैध शराब जब्त. पंजाब की शराब ले जाई जा रही थी बिहार. पढ़े कैसे पकड़ा गया शराब तस्कर-

होली से पहले चंदौली पुलिस का धमाका, 1.68 करोड़ की अवैध शराब जब्त. पंजाब की शराब ले जाई जा रही थी बिहार. पढ़े कैसे पकड़ा गया शराब तस्कर-

चंदौली के शहाबगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की आत्महत्या: दादा द्वारा बुआ को जमीन दिए जाने से था नाराज, पुलिस जांच में जुटी

चंदौली के शहाबगंज में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने की आत्महत्या: दादा द्वारा बुआ को जमीन दिए जाने से था नाराज, पुलिस जांच में जुटी

‘जब साथ जी नहीं सकते तो…’, चंदौली कुएं में कूदे गए प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

‘जब साथ जी नहीं सकते तो…’, चंदौली कुएं में कूदे गए प्रेमी-प्रेमिका, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

चंदौली में बंद घरों में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी: अब अलीनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात और लेपटॉप चोरी, तप्तीश में जुटी पुलिस

चंदौली में बंद घरों में चोरी की वारदात का सिलसिला जारी: अब अलीनगर क्षेत्र में बंद घर का ताला तोड़ जेवरात और लेपटॉप चोरी, तप्तीश में जुटी पुलिस

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

झपटमार गिरोह पर मुगलसराय पुलिस का शिकंजा: दो बाल अपचारी समेत‌ तीन गिरफ्तार, 17 मोबाइल, मंगलसूत्र और दो बाइक बरामद. घटना को अंजाम देने का तरिका जान कर आप भी रह जायेंगे हैरान

चंदौली के सहजौर रिंग रोड़ पर कहासुनी के बाद चार लोगों पर गोलियां बरसाने वाले सूर्य प्रकाश 24 घंटे में गिरफ्तार: अवैध पिस्टल और बुलेट बरामद

चंदौली के सहजौर रिंग रोड़ पर कहासुनी के बाद चार लोगों पर गोलियां बरसाने वाले सूर्य प्रकाश 24 घंटे में गिरफ्तार: अवैध पिस्टल और बुलेट बरामद
error: Content is protected !!