Current Date

चंदौली के सेना हवलदार का निधन : गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे, अस्पताल में तोड़ा दम, घर में मचा कोहराम

|
Published on: 15 January 2026, 2:14 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली— जिले कस्बा शहाबगंज रहे वाले भारतीय सेना में हवलदार पद पर तैनात अरविंद कुमार मौर्य (38) का बृहस्पतिवार को दिल्ली स्थित सैन्य चिकित्सालय में इलाज के दौरान निधन हो गया. उनके निधन की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

शहाबगंज के रहने वाले स्व.अरविंद कुमार मौर्य, चंद्रशेखर उर्फ पारस नाथ मौर्य के पुत्र थे. वह दो भाइयों और एक बहन में दूसरे स्थान पर थे. छोटे से ही उन्हें सेना में भर्ती होने का जुनून था और वे खेलकूद में भी काफी सक्रिय थे.
स्वाजन में उनके छोटे भाई अनिल कुमार मौर्य रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में तैनात हैं, जबकि बड़ी बहन रेखा मौर्य का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक अपने पीछे पत्नी मुन्नी देवी, 15 वर्षीय पुत्र आरुष और 12 वर्षीय पुत्र अंश को छोड़ गए हैं. पति के निधन से पत्नी मुन्नी देवी बार-बार बेहोश हो जा रही हैं, वहीं मां सुशीला देवी को भी गहरा सदमा लगा है और उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.
अरविंद कुमार मौर्य के निधन से गांव में मातम पसरा हुआ है. उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों की भारी भीड़ जुट रही है. हर आंख नम है और हर जुबान पर उनकी सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति की चर्चा है.
सेना की ओर से दिल्ली छावनी में पूरे सैन्य सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम सलामी दी गई. इसके बाद उनका पार्थिव शरीर चंदौली जनपद स्थित उनके पैतृक गांव शहाबगंज के लिए रवाना कर दिया गया है. रात्रि में पार्थिव शरीर के गांव पहुंचने की संभावना है, जहां अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है.

अगला लेख

Chandauli Police News: सख्त पुलिसिंग और अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई से बनाई अलग पहचान, दारोगा पंकज सिंह की भावुक विदाई—जौनपुर में नई तैनाती, सहयोगियों ने दी शुभकामनाएं

Chandauli Police News: सख्त पुलिसिंग और अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई से बनाई अलग पहचान, दारोगा पंकज सिंह की भावुक विदाई—जौनपुर में नई तैनाती, सहयोगियों ने दी शुभकामनाएं

Chandauli News: बजरंग दल अभ्यास वर्ग का गरिमामय समापन, युवाओं को राष्ट्रसेवा और सामाजिक दायित्वों का दिलाया संकल्प

Chandauli News: बजरंग दल अभ्यास वर्ग का गरिमामय समापन, युवाओं को राष्ट्रसेवा और सामाजिक दायित्वों का दिलाया संकल्प

Chandauli News: एडिशनल एसपी अनंत चंद्रशेखर की निगरानी में सकुशल संपन्न हुआ रामगढ़ बाबा कीनाराम का तीन दिवसीय मेला, लाखों श्रद्धालुओं ने टेका मत्था—सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही चंदौली पुलिस

Chandauli News: एडिशनल एसपी अनंत चंद्रशेखर की निगरानी में सकुशल संपन्न हुआ रामगढ़ बाबा कीनाराम का तीन दिवसीय मेला, लाखों श्रद्धालुओं ने टेका मत्था—सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही चंदौली पुलिस

Chandauli News: अलीनगर के गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में हादसा! कक्षा 11 की छात्राओं पर अचानक गिरा पंखा, तीन घायल

Chandauli News: अलीनगर के गांधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में हादसा! कक्षा 11 की छात्राओं पर अचानक गिरा पंखा, तीन घायल

Chandauli News: ऑपरेशन कायाकल्प की खुली पोल! 5 साल से अधूरी पड़ी स्कूल की बाउंड्री, बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल—DM चंदौली से कार्रवाई की मांग

Chandauli News: ऑपरेशन कायाकल्प की खुली पोल! 5 साल से अधूरी पड़ी स्कूल की बाउंड्री, बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल—DM चंदौली से कार्रवाई की मांग

Chandauli News: SP के आदेश पर मुगलसराय में ‘अर्जुन एक्शन’ से हड़कंप! अतिक्रमणकारियों से लेकर खुले में जाम छलकाने वालों तक पर चला पुलिस का डंडा, खुले माइक से थानाध्यक्ष का ‘प्यार वाला संदेश’—सड़क खाली रखिए, प्रशासन का सहयोग करिए!

error: Content is protected !!