Current Date

Chandauli News : सड़क हादसे में रोडवेज चालक की मौत : जयपुरिया स्कूल के पास अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल में मारी जोरदार टक्कर, परिजनों में मचा कोहराम

|
Published on: 13 January 2026, 1:26 am IST
Subscribe
ads

चंदौली— जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के डांडी स्थित जयपुरिया स्कूल के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार रोडवेज चालक की मौत हो गई. अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को राजकीय महिला चिकित्सालय मुगलसराय में भर्ती कराया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

पुलिस के अनुसार, यह घटना सोमवार देर रात हुईं. मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के लोहरा (ऊसरापर) गांव निवासी 22 वर्षीय हिमांशु पाल पुत्र रामकेश पाल अपनी बाइक से बनारस रोडवेज से मुगलसराय की तरफ आ रहा था. जयपुरिया स्कूल के कुछ दूर आने पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में हिमांशु पाल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिन्हें मुगलसराय राजकीय महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान हिमांशु की मौत हो गई. टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया. परिजनों ने बताया कि हिमांशु एक वाराणसी से अयोध्या के लिए रोडवेज बस चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. इस संबंध में मुगलसराय कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है. सीसीटीवी के माध्यम से वाहन की तलाश की जा रही है.

अगला लेख

Chandauli News: अलीनगर पुलिस ने 25 हजार के इनामी तस्कर किया गिरफ्तार, 80 लीटर अवैध कोडीन कफ सिरप बरामद

Chandauli News: अलीनगर पुलिस ने 25 हजार के इनामी तस्कर किया गिरफ्तार, 80 लीटर अवैध कोडीन कफ सिरप बरामद

वाराणसी: बीएचयू ट्रॉमा सेंटर से बाइक चोरी, लंका थाने में एफआईआर दर्ज; पुलिस जांच में जुटी

वाराणसी: बीएचयू ट्रॉमा सेंटर से बाइक चोरी, लंका थाने में एफआईआर दर्ज; पुलिस जांच में जुटी

Varanasi News: वाराणसी में जुआ संचालन पर पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, नदेसर चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Varanasi News: वाराणसी में जुआ संचालन पर पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, नदेसर चौकी प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Chandauli Crime: ADG के तबादले के बाद फिर चर्चा में मुगलसराय का जुआकांड, क्या जांच में निर्दोष पाए जाने पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को मिलेगी दोबारा जिम्मेदारी?

Chandauli Crime: ADG के तबादले के बाद फिर चर्चा में मुगलसराय का जुआकांड, क्या जांच में निर्दोष पाए जाने पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को मिलेगी दोबारा जिम्मेदारी?

Chandauli News: CEIR पोर्टल से चंदौली पुलिस की बड़ी सफलता: 111 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, 35.20 लाख रुपये के मोबाइल मिले वापस, चेहरों पर लौटी मुस्कान

Chandauli News: CEIR पोर्टल से चंदौली पुलिस की बड़ी सफलता: 111 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, 35.20 लाख रुपये के मोबाइल मिले वापस, चेहरों पर लौटी मुस्कान

Chandauli News: बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही 46.72 लीटर अवैध शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Chandauli News: बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही 46.72 लीटर अवैध शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार
error: Content is protected !!