Current Date

मां ने बेची जमीन, बेटे ने मारी गोली, चार साल पुराने पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप. जाने क्यूं मारी गई किसान तेजबली चौहान को गोली…….

|
Published on: 12 January 2026, 5:31 am IST
Subscribe
ads

रिपोर्ट – जयप्रकाश तिवारी (jai tiwari)

चंदौली—इलिया थाना क्षेत्र के डेहरी खुर्द गांव में जमीन के एक पुराने पारिवारिक विवाद ने रविवार की देर शाम खूनखराबे का रूप ले लिया. चार वर्ष पूर्व शशिकांत मिश्रा के पिता रामप्यारे मिश्रा का निधन हो चुका था. पारिवारिक परिस्थितियों और आपसी मतभेदों के चलते शशिकांत और उनकी मां चंद्रकला मिश्रा के रिश्तों में खटास आ गई और दोनों अलग-अलग रहने लगे.

इसी बीच वर्ष 2023 में चंद्रकला मिश्रा ने गांव के ही तेजबली चौहान को अपनी 12 बिस्वा जमीन बेच दी. जमीन बिकने की जानकारी होने पर शशिकांत ने इस सौदे पर आपत्ति दर्ज करा दी. आपत्ति के बावजूद तेजबली चौहान उक्त भूमि पर जुताई-बुवाई कराते रहे. शशिकांत लगातार जमीन वापस करने की मांग करता रहा, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका. जमीन की निगरानी के लिए उसने गांव के पिंटू चौहान को भी लगाया था. रविवार की देर शाम विवाद ने खतरनाक मोड़ ले लिया. बताया जा रहा है कि गुस्से में शशिकांत मिश्रा ने उस वक्त तेजबली चौहान पर गोली चला दी, जब वह घर का सामान लेकर साइकिल से जा रहे थे. गोली पेट में लगने से तेजबली वहीं खून से लथपथ होकर गिर गया. आनन-फानन में तेजबली को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है. तेजबली को अवैध पिस्टल से चार गोली मारी गई है. घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुख्य अभियुक्त शशिकांत मिश्रा और उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. आरोपी शशिकांत हाईकोर्ट में अधिवक्ता की प्रैक्टिस भी कर रहा था. चालक प्रयागराज का रहने वाला बताया गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है.

घटना में और लोगों के शामिल होने की आशंका

पुलिस के अनुसार, आशंका है कि इस जमीन विवाद में कुछ अन्य लोगों की भी भूमिका हो सकती है. जांच के दौरान जमीन सौदे, आपत्ति प्रक्रिया और घटनास्थल पर मौजूद लोगों की जानकारी खंगाली जा रही है. जरूरत पड़ने पर अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ की जाएगी.

अगला लेख

Chandauli Crime: ADG के तबादले के बाद फिर चर्चा में मुगलसराय का जुआकांड, क्या जांच में निर्दोष पाए जाने पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को मिलेगी दोबारा जिम्मेदारी?

Chandauli Crime: ADG के तबादले के बाद फिर चर्चा में मुगलसराय का जुआकांड, क्या जांच में निर्दोष पाए जाने पर इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह को मिलेगी दोबारा जिम्मेदारी?

Chandauli News: CEIR पोर्टल से चंदौली पुलिस की बड़ी सफलता: 111 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, 35.20 लाख रुपये के मोबाइल मिले वापस, चेहरों पर लौटी मुस्कान

Chandauli News: CEIR पोर्टल से चंदौली पुलिस की बड़ी सफलता: 111 खोए मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए, 35.20 लाख रुपये के मोबाइल मिले वापस, चेहरों पर लौटी मुस्कान

Chandauli News: बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही 46.72 लीटर अवैध शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Chandauli News: बिहार में खपाने के लिए लाई जा रही 46.72 लीटर अवैध शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Varanasi News: वाराणसी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मची भगदड़; 3 हिरासत में, कई वाहन बरामद, बड़ा सवाल सिगरा,जैतपुरा, मुकीमगंज  और नरोत्तमपुर के कथित जुए के अड्डे पर कब होगी कार्रवाई?

Varanasi News: वाराणसी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मची भगदड़; 3 हिरासत में, कई वाहन बरामद, बड़ा सवाल सिगरा,जैतपुरा, मुकीमगंज  और नरोत्तमपुर के कथित जुए के अड्डे पर कब होगी कार्रवाई?

Chandauli News: चंदौली में यातायात पुलिस के नाक के नीचे दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, नारियल से लदा टेंपो पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे

Chandauli News: चंदौली में यातायात पुलिस के नाक के नीचे दौड़ रहे ओवरलोड वाहन, नारियल से लदा टेंपो पलटा, राहगीर बाल-बाल बचे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे

Chandauli Crime: चंदौली में ऑटो में टप्पेबाजी गैंग फिर सक्रिय, चहनिया चौराहे पर महिला से मंगलसूत्र, टॉप्स और तीन हजार ठगे
error: Content is protected !!