Current Date

चंदौली के धनेजा गांव में सिंचाई विभाग की लापरवाही से खेतों में भरा पानी : सैकड़ो बीघा फसल हुए जलमंग्न, आक्रोशित किसानों को समझने में जुटे रहे बबुरी थाना प्रभारी

|
Published on: 8 January 2026, 9:24 am IST
Subscribe
ads

चंदौली— बबुरी इलाके के धनेजा गांव के नहर में ओवरफ्लो होने से खेतों में पानी घुस गया. खेतों में पानी भर जाने से किसानों की फसल डूब गई. खेतों में पानी भरने से सैकड़ो बीघा में हो रही गेहूं, आलू व सरसों की फसल को नुकसान हुआ है. सिंचाई विभाग की लापरवाही से छोड़े गए पानी ने किसानों को पूरी तरह बर्बादी के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है. आगे पुलिया बनने के कारण नहर का पानी बबुरी स्थित यूनिवर्सल पब्लिक के पास से रोक दिया गया था. अचानक सिंचाई विभाग के लापरवाह कर्मचारियों ने उसको खोल दिया. अचानक पानी खुलने के बाद नहर ओवरफ्लो होने लगा. खेतों में पानी घुस गया. किसानों के करीब सौ बीघा फसल जलमग्न हो गई. गांव वालों के मुताबिक गुरुवार की दोपहर जब ग्रामीणों ने देखा तो पूरी फसलें पानी में डूब चुकी थीं. इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि गांव के समीप एक पुलिया का निर्माण चल रहा था जिसके कारण पानी को बबुरी से रोकवाया गया था. आज बिना बताए सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने उसे खोल दिया जिस कारण गांव के खेतों में पानी भरा गया. खेत जलमग्न होने की सूचना पर सैकड़ो किसान आक्रोशित हो गए. सूचना के बाद आक्रोशित किसानों को समझाने बबुरी पुलिस पहुंची. बबुरी थाना प्रभारी सत्य प्रकाश मिश्रा ने सिंचाई विभाग के एक्सीसन और एसडीओ को बुलवाया.
पीड़ित किसानों ने सिंचाई विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि तत्काल नुकसान का आकलन कराया जाए और प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए. किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे.

अगला लेख

Chandauli News: चंदौली में बारिश की बेरुखी से बढ़ा बिजली संकट, पंप कैनाल ठप होने से किसान परेशान, देर रात तक हो रही बिजली कटौती

Chandauli News: चंदौली में बारिश की बेरुखी से बढ़ा बिजली संकट, पंप कैनाल ठप होने से किसान परेशान, देर रात तक हो रही बिजली कटौती

Chandauli News: चंदौली के डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की निःशुल्क तीर्थयात्रा बस 18वीं बार अयोध्या धाम रवाना

Chandauli News: चंदौली के डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की निःशुल्क तीर्थयात्रा बस 18वीं बार अयोध्या धाम रवाना

Chandauli News : चंदौली में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, सकलडीहा तिराहे से चकिया तिराहे तक निकाला पैदल मार्च

Chandauli News : चंदौली में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, सकलडीहा तिराहे से चकिया तिराहे तक निकाला पैदल मार्च

Chandauli News: चंदौली में रेल ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: एक किलोमीटर के दायरे में दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत, एक की हुईं पहचान, दूसरे की शिनाख्त का प्रयास जारी

Chandauli News: चंदौली में रेल ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: एक किलोमीटर के दायरे में दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत, एक की हुईं पहचान, दूसरे की शिनाख्त का प्रयास जारी

Chandauli News: विधानसभा चुनाव की आहट के बीच सैयदराजा में हाई-वोल्टेज ड्रामा, पूर्व विधायक मनोज सिंह ‘डब्लू’ के आवास पर पुलिस का पहरा

Chandauli News: विधानसभा चुनाव की आहट के बीच सैयदराजा में हाई-वोल्टेज ड्रामा, पूर्व विधायक मनोज सिंह ‘डब्लू’ के आवास पर पुलिस का पहरा

Varanasi News: वाराणसी प्रधान डाकघर में प्रथम तिमाही व्यवसाय समीक्षा बैठक संपन्न, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के दिनेश तिवारी हुए सम्मानित

Varanasi News: वाराणसी प्रधान डाकघर में प्रथम तिमाही व्यवसाय समीक्षा बैठक संपन्न, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के दिनेश तिवारी हुए सम्मानित
error: Content is protected !!