Current Date

मुगलसराय में ‘आग उगलती’ बुलेट ने मचाया हड़कंप, गोली जैसी आवाज और चिंगारी देख पुलिस भी रह गई दंग. पी सेवन न्यूज पर पढ़ें खास खबर…

|
Published on: 8 January 2026, 4:35 am IST
Subscribe
ads

चंदौली—मुगलसराय कस्बे में बुधवार की रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़कों पर तेज रफ्तार से दौड़ रही एक बुलेट बाइक से गोली चलने जैसी आवाजें सुनाई देने लगीं. बुलेट के साइलेंसर से लगातार तेज धमाकेदार आवाज और चिंगारियां निकलती देख राहगीरों के साथ-साथ पुलिस भी हैरत में पड़ गई। बाइक पर सवार युवक मानो किसी हथियार का प्रदर्शन कर रहे हों.

बुलेट से निकलती चिंगारी —

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक पर पिछले नंबर प्लेट पर “ARMY” लिखा हुआ था और वह भराटा भरते हुए पूरे कस्बे में घूम रही थी. साइलेंसर से निकलती आवाज ऐसी लग रही थी, जैसे लगातार फायरिंग की जा रही हो. इतना ही नहीं, बाइक के साइलेंसर से निकलती चिंगारी लोगों में दहशत पैदा कर रही थी.
सूचना मिलते ही चकिया तिराहा स्थित पुलिस पिकेट पर तैनात चौकी इंचार्ज अजय कुमार और हेड कांस्टेबल अभिषेक दुबे ने बाइक सवार युवकों को रोकने का प्रयास किया. लेकिन युवक पुलिस को देखते ही भागने लगे. तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने पीछा कर कुछ दूरी पर तीनों युवकों को बुलेट समेत पकड़ लिया.
पकड़े गए युवक अलीनगर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मौके पर ही बुलेट को जब्त कर कोतवाली भेज दिया। बताया जा रहा है कि बुलेट के साइलेंसर में अवैध रूप से बदलाव किया गया था, जिससे यह खतरनाक आवाज और चिंगारी निकल रही थी.
बुलेट छुड़वाने के लिए युवक काफी देर तक पिकेट के बाहर चक्कर लगाते रहे, लेकिन पुलिस ने किसी की एक न सुनी और नियमों के तहत बाइक को सीज कर दिया. पुलिस का कहना है कि इस तरह के स्टंट और संशोधित साइलेंसर न सिर्फ कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि आम जनता की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करते हैं. मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

अगला लेख

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद
error: Content is protected !!