Current Date

चंदौली में हत्या, चोरी और लूट की बढ़ती घटनाओं से कांग्रेस में उबाल, उठी पुलिस कप्तान को हटाने की मांग…

|
Published on: 7 January 2026, 6:13 pm IST
Subscribe

चंदौली— जिले में लगातार हो रही हत्या, चोरी और लूट की घटनाओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला. बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक मार्च कर ज्ञापन देने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें कस्बा चौकी पर ही रोक दिया.

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि जिले में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. उनका कहना है कि आए दिन हो रही आपराधिक घटनाओं से आम जनता भय के माहौल में जीने को मजबूर है, लेकिन पुलिस प्रशासन हालात पर नियंत्रण पाने में विफल साबित हो रहा है. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को हटाने की मांग को लेकर नारेबाजी की और कहा कि वर्तमान पुलिस व्यवस्था जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने में नाकाम रही है. नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही अपराधों पर लगाम नहीं लगी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.
इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण त्रिवेदी, महासचिव देवेंद्र सिंह मुन्ना, अरुण दुबे, मानवेंद्र ओझा, मधु राय, शिवेंद्र मिश्रा, रजनीकांत पाण्डेय सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे.
कस्बा चौकी पर रोके जाने के बाद भी कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया और प्रशासन से कानून-व्यवस्था सुधारने के ठोस कदम उठाने की मांग की. मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति नियंत्रण में बनी रही.

अगला लेख

Chandauli News: मुगलसराय के कुंडा गांव में गंगा नहाने गए युवक के डूबने की आशंका, घाट पर साइकिल टोपी और कपड़े बरामद

Chandauli News: मुगलसराय के कुंडा गांव में गंगा नहाने गए युवक के डूबने की आशंका, घाट पर साइकिल टोपी और कपड़े बरामद

Chandauli News: चंदौली में महिला ने फांसी लगाकर दी जान: पति से विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम, दो छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

Chandauli News: चंदौली में महिला ने फांसी लगाकर दी जान: पति से विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम, दो छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

Chandauli Crime: चंदौली में कोचिंग के बाहर भिड़े दो छात्र, चाकू से वार कर एक की हत्या, इलाके में मची सनसनी, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chandauli Crime: चंदौली में कोचिंग के बाहर भिड़े दो छात्र, चाकू से वार कर एक की हत्या, इलाके में मची सनसनी, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chandauli News: दुल्हीपुर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार महिला को कुचला, पति के सामने तोड़ा दम

Chandauli News: दुल्हीपुर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार महिला को कुचला, पति के सामने तोड़ा दम

दो लाख का उधार, फिर चढ़ता गया ब्याज और अंत में डेढ़ लाख की सुपारी देकर कराई हत्या, चंदौली पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा: लोको पायलट निकला साजिशकर्ता एसपी आकाश पटेल की मॉनिटरिंग में खुला ब्लाइंड मर्डर केस- P-7 न्यूज‌ पर पढ़े पूरी खबर

Chandauli Crime: प्रधानी की तैयारी, प्रेम प्रसंग और अपमान का बदला… 36 घंटे में सुलझा जोगियाकला हत्याकांड, चारपाई पर सो रहे युवक की कुल्हाड़ी से की थी हत्या चकिया पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Chandauli Crime: प्रधानी की तैयारी, प्रेम प्रसंग और अपमान का बदला… 36 घंटे में सुलझा जोगियाकला हत्याकांड, चारपाई पर सो रहे युवक की कुल्हाड़ी से की थी हत्या चकिया पुलिस ने आरोपी को दबोचा
error: Content is protected !!