Current Date

चहनियां के फ्रैक्चर क्लिनिक में ब्रेन ट्रीटमेंट पर उठे सवाल, इलाज के दौरान महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा, भाई ट्रामा सेंटर रेफर करने की डॉक्टर से करता रहा विनती, जाने क्या है पूरा मामला….

|
Published on: 5 January 2026, 2:38 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली— बलुआ थाना क्षेत्र के चहनियां सिंगहा स्थित मां शक्ति फैक्चर क्लिनिक में इलाज के दौरान 35 वर्षीय महिला की मौत के बाद सोमवार को परिजनों ने जमकर हंगामा किया. परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात को संभालते हुए शव को कब्जे में लिया और मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी.
मृतका की पहचान तारगांव अजगरा निवासी विजय प्रकाश मौर्य की पत्नी पूनम देवी के रूप में हुई है. बताया गया कि पति सऊदी अरब में निजी नौकरी करते हैं. बीते शनिवार को पूनम देवी अपने भाई बाल बिंदर के साथ बाइक से मायके महेशी जा रही थीं। इसी दौरान लक्ष्मणगढ़ के पास हाइवे निर्माण स्थल के समीप बाइक से गिरने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट लग गई.

लापरवाही का आरोप लगाकर रोते-बिलखते रहे परिजन —

परिजन उन्हें तत्काल पास के मां शक्ति फैक्चर क्लिनिक ले गए, जहां डॉक्टर ने इमरजेंसी में भर्ती कर इलाज शुरू किया. हालत में सुधार न होने पर सीटी स्कैन कराया गया और रिपोर्ट देखने के बाद पुनः इलाज जारी रखा गया. सोमवार को इलाज के दौरान पूनम देवी की मौत हो गई. मौत की सूचना मिलते ही परिजनों ने क्लिनिक परिसर में हंगामा शुरू कर दिया. मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि शनिवार को ही बहन की हालत गंभीर थी और उन्होंने रविवार को ट्रामा सेंटर रेफर करने की बात कही थी, लेकिन डॉक्टर ने मामूली चोट बताकर इलाज जारी रखने की बात कही. परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर लगातार रुपये की मांग करते रहे और समय रहते रेफर नहीं किया गया.

माँ से लिपटकर रोती रही बेटी —

हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा. मौके पर पहुंचे प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रितेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद शव को गांव भेजवाया, जहां बाद में परिजनों के बीच सुलह-समझौता हो गया. हालांकि, इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि फ्रैक्चर क्लिनिक में सिर की गंभीर चोट का इलाज किस आधार पर किया जा रहा था. मृतका को दो बच्चे 8 वर्षीय पुत्र प्रिंस और 2 वर्षीय पुत्री आर्या है. पूनम की मौत से पति, मायके और ससुराल पक्ष के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

अगला लेख

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद
error: Content is protected !!