Current Date

चंदौली का ड्राइवर लेकर मऊ में फर्जी डीएसपी की वर्दी पहना प्रभात पांडे चढ़ा पुलिस के चढ़ा हत्थे : 15 साल पुरानी मोहब्बत की तलाश में फर्जी CO बनकर घूम रहा था शख्स

|
Published on: 3 January 2026, 4:44 am IST
Subscribe
ads

मऊ—शहर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की शाम को शहर के मुंशीपुरा से फर्जी डीएसपी रैंक की वर्दी पहनकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसके पास से कार भी बरामद किया है. पूछताछ के दौरान पता चला है कि आरोपित युवक के पिता पुलिस से सेवानिवृत्त हो चुके हैं. सिद्धार्थनगर निवासी 35 वर्षीय प्रभात पाण्डेय शुक्रवार को संदिग्ध अवस्था में एक कार में सवार होकर डीएसपी रैंक की वर्दी पहनकर घूम रहा था. इस शहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिलते पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस टीम ने डीएसपी रैंक की वर्दी पहने युवक को दबोच लिया.

फर्जी वर्दी पहनना शख्स —

शहर कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में आरोपी प्रभात पाण्डेय ने बताया कि वह सिद्धार्थनगर स्थित अपने घर जा रहा था, इसी दौरान वह अपने किसी परिचित मित्र को खोजते हुए मऊ शहर पहुंच गया. लेकिन मुंशीपुरा मुहल्ले में पहुंचने के बाद वर्दी देखने पर मुहल्ले के लोगों को शक हुआ। मुहल्ले के लोगों ने इसकी सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दिया। पुलिस टीम वर्दी पहने युवक को गिरफ्तार करते हुए कड़ी पूछताछ में जुटी है। पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने बताया कि आरोपी से पुलिस टीम कड़ी पूछताछ कर रही है. प्रारम्भिक जांच में पता चला है कि वह कैंसर बीमारी से ग्रस्त है. पुलिस टीम की पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया है कि वह मानसिक रूप से परेशान रहता है. कार चलाने वाला युवक चंदौली के सकलडीहा का निवासी बताया गया है. पुलिस मामले की गहन जांच पड़ताल में जुटी हुई है.

पुलिस पूछताछ में खुली अधूरी मोहब्बत की कहानी—

पकड़े गए आरोपी से पुलिस पूछताछ शुरू की तो थोड़ी सख्ती होते ही उसकी कहानी परत-दर-परत खुलने लगी. पता चला कि युवक कोई सीओ नहीं, बल्कि करीब 15 साल पहले की अपनी क्लासमेट गर्लफ्रेंड की तलाश में मऊ आया था. उसने लोगों से बिना रोक-टोक जानकारी हासिल करने के लिए खुद को पुलिस अधिकारी बताना शुरू कर दिया था.

जिसकी तलाश में आया, उसकी हो चुकी है शादी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जिस युवती की तलाश में युवक मऊ पहुंचा था, उसकी शादी काफी पहले हो चुकी है. इसी संवेदनशील पहलू को देखते हुए पुलिस इस मामले में ज्यादा टिप्पणी करने से बच रही है. हालांकि, फर्जी वर्दी पहनने और खुद को पुलिस अधिकारी बताने के मामले में युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

अगला लेख

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद
error: Content is protected !!