Current Date

पैसेंजर ट्रेन की ट्रैक्टर से भीषण टक्कर, 500 मीटर तक घसीटा, पंडित दीनदयाल रेल मंडल आरा–गढ़हनी रेलवे क्रॉसिंग पर हुआ दुर्घटना

|
Published on: 23 December 2025, 6:33 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली—पीडीडीयू रेल मंडल के सासाराम-आरा रेलखंड पर स्थित गढ़हनी स्टेशन के समीप मंगलवार को पैसेंजर ट्रेन के सामने अचानक रेल पटरी पर ट्रैक्टर आ गया. घने कोहरे के बीच चालक ने लगातार दी जा रही सीटी को अनदेखा कर जबरदस्ती ट्रैक पार करने का प्रयास किया. इस दौरान लोको पायलट कोहरे के कारण काफी करीब आने पर इमरजेंसी ब्रेक लगाया, लेकिन तबतक ट्रैक्टर टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया. ट्रैक्टर चालक भाग निकला. मौके पर पहुंचे विभागीय कर्मचारियों ने गैस कटर से काटकर ट्रैक्टर को इंजन से अलग किया. इसके बाद पैसेंजर ट्रेन को निरस्त कर वापस आरा भेजा गया और यात्रियों को दूसरे ट्रेन से गंतव्य को भेजा गया. आरोपी चालक मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश आरपीएफ टीम कर रही है. आरोपी चालक के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है. काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर को इंजन से अलग किया गया और रेलवे ट्रैक की जांच की गई. ट्रैक को सुरक्षित पाए जाने के बाद रेल परिचालन दोबारा शुरू किया गया.

सूचना मिलने पर रेलवे के उच्च अधिकारी घटनास्थल पहुंच गए. रेलवे प्रशासन ने आसपास से जुटे ग्रामीणों से अपील की है क‍ि रेलवे ट्रैक से हमेशा सुरक्षित दूरी बनाकर रखें. पैदल हो या वाहन से रेलवे ट्रैक हमेशा अधिकृत समपार से ही पार करें. ट्रैक पार करते समय सभी संकेतों एवं निर्देशों का पालन करें. क्योंकि ऐसी छोटी सी गलती बड़ा हादसा बन सकती है.

अगला लेख

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकिया-मुगलसराय मार्ग पर रफ्तार का कहर! रॉन्ग साइड से आ रही मैजिक ने बाइक सवार हलवाई को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान मौत— वाहन सहित चालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का एक्शन: शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 27 लोगों पर धारा 292 BNS की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli Cyber Crime News : धानापुर में साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! पूर्व बैंककर्मी समेत दो गिरफ्तार, 300 से अधिक खातों की जांच से मचा हड़कंप

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: आलमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचला—मौके पर मौत, दूसरा घायल, चालक फरार

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli News: व्यास नगर में बेखौफ बदमाश, भगवान भरोसे रेलवे सुरक्षा! चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा—RPF-GRP की गश्त पर बड़ा सवाल, हर महीने दर्जनों छिनैती के बावजूद कब जागेगा महकमा?

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद

Chandauli Crime: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा शातिर गिरफ्तार, मुगलसराय पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा, आजमगढ़ से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर प्लस बरामद
error: Content is protected !!