Current Date

प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में मना छठवां वार्षिक खेल उत्सव, रेड हाउस बना ओवरऑल चैंपियन

|
Published on: 22 December 2025, 5:30 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली— पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर क्षेत्र के कुरहना स्थित प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में छठवें वार्षिक खेल उत्सव का भव्य आयोजन किया गया. खेल महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम 18 से 20 तक तीन दिनों तक चला, जबकि 22 को कबड्डी बालक व बालिका वर्ग के निर्णायक मुकाबलों के साथ उत्सव का सफल समापन हुआ.

उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का भव्य परेड के साथ स्वागत किया गया. उदयभान सिंह (प्रधान) द्वारा दीप प्रज्वलन कर खेल उत्सव का विधिवत शुभारंभ किया गया. प्रतियोगिताएं प्राइमरी, जूनियर एवं सीनियर वर्ग में आयोजित की गईं, जिनमें पिंक, रेड, ग्रीन और ब्लू हाउस के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.
प्राइमरी वर्ग में 25 मीटर टॉफी रेस में विश्वजीत और सनाया पटेल, 100 मीटर दौड़ में मीनाक्षी व आर्यन शर्मा, तथा कोन प्लेट रेस में प्रतीक शर्मा विजेता रहे. जूनियर वर्ग में 100 मीटर दौड़ में यशप्रताप और अनामिका चौहान, सैक रेस में आर्यन यादव व रानी पटेल ने सफलता प्राप्त की, जबकि खो-खो में पिंक हाउस प्रथम रहा.

सीनियर वर्ग में 200 मीटर दौड़, हाई जंप और जेवलिन थ्रो में रेड हाउस के खिलाड़ियों का दबदबा रहा. वॉलीबॉल में रेड हाउस और कबड्डी में बालक वर्ग में रेड हाउस तथा बालिका वर्ग में पिंक हाउस विजयी रहा.
समापन समारोह के मुख्य अतिथि कृष्ण मुरारी शर्मा (डिप्टी एसपी, मुगलसराय) रहे. कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक सूर्यभान सिंह यादव, उदयभान सिंह यादव, डायरेक्टर दिवाकर सिंह यादव, डीन आर.पी. सिंह एवं प्रिंसिपल सुनील कुमार द्विवेदी उपस्थित रहे. खेल आयोजन इंचार्ज कुमार नन्दजी के निर्देशन में प्रतियोगिताएं सफल रहीं। सर्वाधिक स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर रेड हाउस को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया. अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान किए.

अगला लेख

Chandauli News: जब पूरा इंटरनेट 80’s में चला गया…AI की तस्वीरों से शुरू हुआ खेल, अब बदलाव की दस्तक

Chandauli News: जब पूरा इंटरनेट 80’s में चला गया…AI की तस्वीरों से शुरू हुआ खेल, अब बदलाव की दस्तक

Chandauli News: 10 सितंबर से रामगढ़ में आस्था का महाकुंभ! बाबा कीनाराम के 427वें जन्मोत्सव पर जुटेगा जनसैलाब, तीन दिन गूंजेंगे भोजपुरी, कव्वाली और बिरहा के सुर; जानें कौन-कौन आएगा

Chandauli News: 10 सितंबर से रामगढ़ में आस्था का महाकुंभ! बाबा कीनाराम के 427वें जन्मोत्सव पर जुटेगा जनसैलाब, तीन दिन गूंजेंगे भोजपुरी, कव्वाली और बिरहा के सुर; जानें कौन-कौन आएगा

डायनेमिक इंग्लिश स्कूल में सम्मान समारोह का हुआ आयोजन: विद्यालय प्रबंधन को लोगों ने जन्मदिन की बधाई और शुभकामना दी

डायनेमिक इंग्लिश स्कूल में सम्मान समारोह का हुआ आयोजन: विद्यालय प्रबंधन को लोगों ने जन्मदिन की बधाई और शुभकामना दी

चंदौली क़े प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में 12वीं के विद्यार्थियों को दी गई विदाई: सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह का आयोजन हुआ

चंदौली क़े प्रयाग इंटरनेशनल स्कूल में 12वीं के विद्यार्थियों को दी गई विदाई: सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह का आयोजन हुआ

प्रयाग इंटरनेशनल के छात्रों ने जीत जिला योग चैंपियन का किताब, प्रतियोगिता में जीते मेडल, खिलाड़ियों का स्कूल पहुंचने पर हुआ स्वागत; विद्यार्थियों ने किया स्कूल का नाम रोशन

प्रयाग इंटरनेशनल के छात्रों ने जीत जिला योग चैंपियन का किताब, प्रतियोगिता में जीते मेडल, खिलाड़ियों का स्कूल पहुंचने पर हुआ स्वागत; विद्यार्थियों ने किया स्कूल का नाम रोशन
error: Content is protected !!