Current Date

सड़क हादसे बाइक सवार युवक हुआ गंभीर: नवनिर्मित गेट से टकराया मोटरसाइकिल सवार युवक, ट्रामा सेंटर रेफर

|
Published on: 11 December 2025, 3:25 pm IST
Subscribe
ads

चंदौली —इलियां कस्बा में बन रहे नवनिर्मित गेट के समीप बृहस्पतिवार की शाम सड़क हादसे में बकछरां, थाना चांद निवासी अजीत पटेल (40) गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल शहाबगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया.

जानकारी के अनुसार, अजीत पटेल का चांद बाजार में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाते हैं. बृहस्पतिवार को वे अपनी मोटरसाइकिल से बाजार के लिए बनारस गए थे. वापस लौटते समय इलियां कस्बा के पास बन रहे नवनिर्मित गेट के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गेट से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनके चेहरे व शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं. हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घटना की सूचना दी और उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहाबगंज पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया. हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है. इस संबंध में इलिया पुलिस ने बताया कि घायल को ट्रामा सेंटर भिजवाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है.

अगला लेख

Chandauli News: चंदौली में ओवरलोडिंग जांच पर बवाल! 45 घनमीटर मोरम लदा ट्रक पकड़ा, अधिकारियों से भिड़ा चालक; मुकदमा दर्ज

Chandauli News: चंदौली में ओवरलोडिंग जांच पर बवाल! 45 घनमीटर मोरम लदा ट्रक पकड़ा, अधिकारियों से भिड़ा चालक; मुकदमा दर्ज

Chandauli Crime: चहनियां में दर्दनाक हादसा: मिट्टी भसकने से दो महिलाएं दबीं, एक की मौत; दूसरी की हालत गंभीर

Chandauli Crime: चहनियां में दर्दनाक हादसा: मिट्टी भसकने से दो महिलाएं दबीं, एक की मौत; दूसरी की हालत गंभीर

Varanasi News: वाराणसी में कथित जुए की फड़ों पर सवाल! छोटी-मोटी कार्रवाई से पीठ थपथपा रही वाराणसी पुलिस, बड़े अड्डों पर कब होगी कार्रवाई?

Varanasi News: वाराणसी में कथित जुए की फड़ों पर सवाल! छोटी-मोटी कार्रवाई से पीठ थपथपा रही वाराणसी पुलिस, बड़े अड्डों पर कब होगी कार्रवाई?

Chandauli Crime: चंदौली डबल मर्डर: खून से लथपथ स्कॉर्पियो-N बरामद, दो युवकों की हत्या कर 28 KM दूर फेंके थे शव, वाराणसी में गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी!

Chandauli Crime: चंदौली डबल मर्डर: खून से लथपथ स्कॉर्पियो-N बरामद, दो युवकों की हत्या कर 28 KM दूर फेंके थे शव, वाराणसी में गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी!

Chandauli News: मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में युवती की तस्वीरों से छेड़छाड़ का आरोप, फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर अश्लील फोटो पोस्ट करने की शिकायत, पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

Chandauli News: मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में युवती की तस्वीरों से छेड़छाड़ का आरोप, फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर अश्लील फोटो पोस्ट करने की शिकायत, पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

Chandauli Crime: चंदौली में लूटपाट करने वाले गिरोह पर सैयदराजा पुलिस का शिकंजा! गैंग लीडर अंकुर पटेल समेत दो पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई

Chandauli Crime: चंदौली में लूटपाट करने वाले गिरोह पर सैयदराजा पुलिस का शिकंजा! गैंग लीडर अंकुर पटेल समेत दो पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई
error: Content is protected !!